सामाजिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन
रविवार, 21 जून 2026
Comment
गंगा बिहार कॉलोनी में सामाजिक मिलन समारोह का आयोजन अध्यक्ष अरबिंद कुमार के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्ष महोदय ने अपने क्षेत्र के विकास के रोड मैप एवं क्षेत्र का सीमांकन में हो रहे तकनीकी कठिनाई पर प्रकाश डाला । इस समारोह में पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने तकनीकी समस्या को दूर कर अपनी निधी से भी कॉलोनी का विकाश करने भी आश्वासन दिया। मौके पर पटना की महापौर सीता साहू ,वार्ड 56 के पार्षद प्रतिनिधि बलराम मंडल ने इस क्षेत्र के आगे किए जाने वाले विकास कार्य योजना पर विस्तार से विचार रखा। अरविंद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गंगा बिहार सहयोग समिती के पदाधिकारी सचिव मिथलेश कुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, रविकेश कुमार, कपिल कुमार, शैलेन्द्र कुमार, नौलेश शर्मा, राज कुमार एवं अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
0 Response to "सामाजिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें