पटना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CCRH और सदर अस्पताल ने संयुक्त रूप से किया योग कार्यक्रम का आयोजन
रविवार, 21 जून 2026
Comment
दिनांक 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम" स्वस्थ आयु के लिए योग "के अवसर पर चिकित्सा सत्यापन इकाई (होम्योपैथी), पटना, केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार तथा गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल, पटना सिटी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. योगेन्द्र प्रसाद मंडल, सिविल सर्जन, पटना, बिहार द्वारा योग के मूल स्वरूप एवं उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। डॉ. सुधा शंकर राय, Medical Superintendent, गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल, पटना सिटी ने अपने संबोधन में सभी को योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. के. के. अविनाश, प्रभारी अधिकारी, चिकित्सा सत्यापन इकाई (होम्योपैथी), पटना ने मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु नियमित रूप से योग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्री शब्बीर खान, अस्पताल प्रबंधक, गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल, पटना सिटी डॉ. प्रभात कुमार और अन्य डाक्टर साथ ही हॉस्पिटल नर्सेस, सुरक्षा गार्ड्स एवं अन्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिए। इकाई की ओर से कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. तानिया इस्लाम, एस.आर.एफ. (एच.) ने योग दिवस की थीम एवं महत्व पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। योग प्रशिक्षण का संचालन डॉ. कुमारी आद्या, डॉ. सरिता वर्मा, आयशा सिंह, दुर्गा प्रसाद एवं राकेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, ताड़ासन, पद्मासन, अष्टभुजंगासन, चक्की चलासन, तितली आसन, बालासन तथा गोमुखासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाएंगे।
0 Response to "पटना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CCRH और सदर अस्पताल ने संयुक्त रूप से किया योग कार्यक्रम का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें