-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

पटना सिटीः ओरियंटल कॉलेज के NSS विंग ने युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

पटना सिटीः ओरियंटल कॉलेज के NSS विंग ने युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

ओरियंटल कॉलेज, पटना सिटी के सभागार में आज दिनांक 12-08-2026 को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत " कार्यक्रम महाविधालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माध्यम से प्रोग्राम आयोजित किया गया IBureau वर्ष 2023 से भारत सरकार के Ministry of Social Justice and Empowerment तथा वर्ष 2024 Ministry of Home Affairs Narcotics Control (NCB) के साथ धारणा पत्र के अर्न्तगत "नशा मुक्त भारत अभियान "को जागरुकता, फैलाने हेतु इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य फैजी आफताब ने किया । एन.एस.एस. के प्रोग्राम ऑफिसर मो० रब्बान अली ने कार्यक्रम को संचालित करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश भर में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना, नशे की रोकथाम को सशक्त बनाना, तथा समाज को सकारात्मक एवं स्वास्थ्य जीवन शैलीअपनाने के लिए प्रेरित करना है l कार्यक्रम में सिस्टर अंजू ने नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई l सिस्टर खुशी, सिस्टर ज्योति और ब्रदर चंचल भी शामिल थे। प्राचार्य ने नशा को जीवन को क्षति बताया और कहा कि नशा हमें और परिवार को उजाड़ डालता है। कार्यक्रम में डा० फौजिया परवीन, डा० हेना हुसैन, डा० मृतुजला, डा० दुर्गा भवानी, डा० यासमीन बानो, डा० शादमा खानम, डा० सलाहउद्दीन तथा छात्र-छात्राओं में मोहम्मद नायाब, मोहम्मद अयान , मोहम्मद अमान, रिया कुमारी, आयशा फातमा, साहिना परवीन, निहारिका, मोनाली, सानिया, मोहम्मद आमिर, जीनत फातमा, रजिया सुल्ताना, प्रिया कुमारी इत्यादि सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं शामिल थे।मो० रब्बान अली ने ये भी कहा कि नशा नाश का है द्वार, जीवन को देता उजाड़ 
छोङो इसको आज ही,खुशियों से कर लो प्यार

0 Response to "पटना सिटीः ओरियंटल कॉलेज के NSS विंग ने युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article