कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) को लेकर स्थानीय संचालकों की चिंता, नीतीश कुमार से मुलाकात में मिला सकारात्मक आश्वासन स्थानीय KYP संचालकों ने 15 जुलाई को "बिहार KYP DAY" मनाने की घोषणा की, नीतीश कुमार से मुलाकात कर मुख्य अथिति बनने का आग्रह
गुरुवार, 9 जुलाई 2026
Comment
कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) को लेकर स्थानीय संचालकों की चिंता, नीतीश कुमार से मुलाकात में मिला सकारात्मक आश्वासन स्थानीय KYP संचालकों ने 15 जुलाई को "बिहार KYP DAY" मनाने की घोषणा की, नीतीश कुमार से मुलाकात कर मुख्य अथिति बनने का आग्रह
पटना, 9 जुलाई 2026: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी 'सात निश्चय योजना के अंतर्गत पिछले एक
दशक से सफलतापूर्वक संचालित कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) इस समय गंभीर अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। कार्यक्रम में कथित ठहराव, नए नामांकन एवं केंद्र नवीनीकरण में देरी तथा स्थानीय संचालकों की उपेक्षा के विरोध में आज कुशल युवा स्टेकहोल्डर्स, बिहार के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और विस्तृत ज्ञापन सौंपा। यह पहल KYP से जुड़े संचालकों, प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों और आश्रित परिवारों के बीच बढ़ती चिंता और कार्यक्रम के भविष्य को लेकर उत्पन्न अनिश्चितता के बीच सामने आई है।
प्रतिनिधिमंडल में कुशल युवा कार्यक्रम संचालक संघ के संरक्षक श्री प्रभात कुमार सिन्हा, शशि रंजन सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, प्रीतम सिंह, समीर, मसूद आलम, राहुल कुमार और श्री विजय कृष्ण सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल थे। मुलाकात के दौरान श्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना और जल्द सकारात्मक हस्तक्षेप का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद से भी मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया गया है और त्वरित समाधान का अनुरोध किया गया है।
संचालकों ने हाल के महीनों में कार्यक्रम के संचालन, नामांकन, नवीनीकरण और संस्थागत निरंतरता को लेकर चिंन्ता जतायी जिससे जमीनी स्तर पर कार्यरत केंद्रों में असंतोष बढ़ा है। उनका कहना है कि यदि मौजूदा व्यवस्था को कमजोर कर किसी नई संरचना में बाहरी संस्थाओं को प्राथमिकता दी गई, तो वर्षों से कार्य कर रहे बिहार के अनुभवी केंद्र संचालकों की भूमिका प्रभावित होगी। वर्ष 2016 में शुरू हुआ कुशल युवा कार्यक्रम राज्य के युवाओं को कंप्यूटर ज्ञान, संवाद कौशल और व्यवहारिक दक्षता से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान रहा है, जिसने गांव-देहात तक कौशल विकास की पहुंच बनाई। उनके अनुसार, इस कार्यक्रम ने बड़ी संख्या में युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगारोन्मुखी अवसरों से जोड़ने में उपयोगी भूमिका निभाई है। हमलोग राज्यहित, युवाओं के भविष्य और कौशल विकास के व्यापक उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक, संवेदनशील और व्यावहारिक निर्णय की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अनुभवी स्थानीय संचालकों, प्रशिक्षकों और हितधारकों को साथ लेकर ही KYP जैसी योजना को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सकता है।
बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़े स्थानीय कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) केंद्र संचालकों और प्रशिक्षण से जुड़े प्रतिनिधियों ने 15 जुलाई को 'बिहार KYP DAY के रूप में मनाने की पहल की है तथा इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर भेंट का अनुरोध किया है। संचालकों ने माननीय श्री नीतीश कुमार से आग्रह करने का निर्णय लिया है कि 15 जुलाई, जो कार्यक्रम के शुभारंभ की स्मृति से जुड़ी तिथि मानी जा रही है, को KYP के महत्व, उपलब्धियों और वर्तमान चुनौतियों पर संवाद के अवसर के रूप में लिया जाए।
0 Response to "कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) को लेकर स्थानीय संचालकों की चिंता, नीतीश कुमार से मुलाकात में मिला सकारात्मक आश्वासन स्थानीय KYP संचालकों ने 15 जुलाई को "बिहार KYP DAY" मनाने की घोषणा की, नीतीश कुमार से मुलाकात कर मुख्य अथिति बनने का आग्रह"
एक टिप्पणी भेजें