जनरलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की बिहार प्रदेश कमिटी की सफल बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून एवं पत्रकार स्वास्थ्य बीमा पर लिए गए अहम फैसले सौपेंगे सरकार को ज्ञापन
मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Comment
जनरलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की बिहार प्रदेश कमिटी की सफल बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून एवं पत्रकार स्वास्थ्य बीमा पर लिए गए अहम फैसले सौपेंगे सरकार को ज्ञापन
जनरलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश समिति की बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
बैठक में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों और उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त की गई।
सभी पत्रकारों के लिए प्रभावी पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने पर जोर दिया गया।
पत्रकारों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की मांग की गई।
बैठक में कहा गया कि आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा से पत्रकार निर्भय होकर कार्य कर सकेंगे।
राज्य सरकार से पत्रकारों के हित में ठोस और शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया।
समिति ने पत्रकार कल्याण योजनाओं का विस्तार करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उपस्थित सदस्यों ने पत्रकार एकता को मजबूत बनाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया।
बैठक का निष्कर्ष रहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य की गारंटी लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएगी।
बैठक मे बिहार प्रदेश अध्यक्ष अकबर ईमाम ने कहा की बिहार मे भी पत्रकार सुरक्षा क़ानून एवं पत्रकारों के स्वास्थ्य के लिए सरकार को पहल करना बेहद जरुरी है इसके लिए बहुत जल्द सरकार और प्रशासनिक अधिकारी को सौपेंगे जल्द ज्ञापन वही बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष राजू नारायण पाठक ने कहा की बिहार के सभी जिलों मे बहुत जल्द एक सशक्त कमिटी की गठन किया जायेगा जिससे जिले स्तर पर कमिटी और भी मजबूत बनेगी बिहार प्रदेश के सचिव सह कोषाध्यक्ष कादिर खान ने अपने वक्तव मे कहा की संगठन की विस्तार एवं संगठन मे जुझारू पत्रकारों को जोड़ना बहुत जरुरी है जिससे बिहार मे संगठन को ऊँचाई और मजबूती मिल सके!
बिहार प्रदेश के उप महासचिव जैकी कुमार ने कहा की बहुत सारे ऐसे बिना डिग्री या अनुभव के पत्रकार है जो पत्रकारिता की गरिमा को धूमिल कर रहें है उन पर सरकार और प्रशासनिक अपने तरीके से संज्ञान लेना बहुत जरुरी है जिससे सही मे जो पत्रकार है उनकी छवि धूमिल ना हो सके! वही क़मर रिज़वी जो JCI के कर्मठ सदस्य है उन्होंने कहा की पत्रकारों के लिए एक ऐसी सहायता कोष होनी चाहिए जिससे पत्रकारों को बेहद ही कठिन समय पर उन्हें सहयता मिल सके एवं अगर किसी भी पत्रकारों को कानूनी सहायता की जरूरत हो तो समय पर उन्हें क़ानून के सलाहकारों की मदद भी मिल सके!
बहुत सारे नए पत्रकारों ने भी अपनी अपनी वक्तव को रखा और संगठन मे जुड़ कर काम करने की इच्छा व्यक्त किया जिन्हे बहुत जल्द संगठन मे जोड़ा जायेगा!
इस बैठक मे बिहार प्रदेश अध्यक्ष अकबर ईमाम बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष राजू नारायण पाठक, बिहार प्रदेश सचिव सह कोषाध्यक्ष कादिर खान बिहार प्रदेश उप महासचिव जैकी कुमार पटना जिला के कर्मठ सदस्य क़मर रिज़वी के अलावा नए सदस्य जो संगठन मे जुड़ना चाह रहें है प्यूष कुमार राज, अनुराग सिंह,सिद्धार्थ पुष्कर,निखिल कुमार,प्रदीप पांडेय,विभाष कुमार. अर्पित कुमार, सुजीत कुमार, विकाश कुमार एवं देवराज मुन्ना की गरिमायी उपस्थिति रही!
0 Response to "जनरलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की बिहार प्रदेश कमिटी की सफल बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून एवं पत्रकार स्वास्थ्य बीमा पर लिए गए अहम फैसले सौपेंगे सरकार को ज्ञापन "
एक टिप्पणी भेजें