-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के समक्ष मधुबनी जिला परिषद की अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के समक्ष मधुबनी जिला परिषद की अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह‌ नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के समक्ष मधुबनी जिला परिषद की अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की.   ‌‌इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री रिंकू यादव, पूर्व विधायक डॉक्टर अनवर आलम, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य गणमान्य नेतागण भी उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार बदलने के लिए एक साथ खड़े होने की आवश्यकता है। इन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई, गिरती विधि व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार तथा गरीबों के साथ हो रहने के खिलाफ मजबूती से संघर्ष और आंदोलन के लिए तैयार रहना है।इस अवसर पर बिंदु गुलाब यादव ने कहा कि लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के संघर्ष और कार्यों से प्रभावित होकर वह राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ी है और आने वाले समय में सामाजिक न्याय की धारा को मजबूती मिलेगी।प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने राजद का सदस्यता रसीद देकर बिंदु गुलाब यादव को राजद की सदस्यता ग्रहण करवाई। और पार्टी का प्रतीक चिन्ह हरा गमछा, टोपी और लालु जी के संघर्ष और योगदान पर लिखी गोपालगंज टू रायसीना पुस्तक देकर इनको सम्मानित किया गया।
  

0 Response to "राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के समक्ष मधुबनी जिला परिषद की अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने राजद की सदस्यता ग्रहण की"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article