-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

नालंदा में ‘इमलीतर आईपीएल नाइट क्रिकेट’ का रोमांचक फाइनल, महुआ टोला ने सात रनों से मारी बाज़ी

नालंदा में ‘इमलीतर आईपीएल नाइट क्रिकेट’ का रोमांचक फाइनल, महुआ टोला ने सात रनों से मारी बाज़ी

नालंदा में ‘इमलीतर आईपीएल नाइट क्रिकेट’ का रोमांचक फाइनल, महुआ टोला ने सात रनों से मारी बाज़ी

बिहार  शरीफ:नालंदा जिले के सोहसराय इलाके के महुआ टोला में आयोजित ‘इमलीतर आईपीएल नाइट क्रिकेट मैच’ का फाइनल मुकाबला जबरदस्त रोमांच के बीच संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रीमियर लीग का आगाज़ 15 फरवरी को हुआ था और 17 फरवरी को फाइनल के साथ इसका समापन हुआ।फाइनल मुकाबला महुआ टोला और फुलवारी टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए महुआ टोला की टीम ने 6 ओवर में 17 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फुलवारी टीम 6 ओवर में 11 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह महुआ टोला ने 7 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शहवाज को ‘मैन ऑफ द मैच’ और दीपू उर्फ़ झामा को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब दिया गया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन एमडी चाँद मोहम्मद ओसामा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी यासिर इमाम, राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आयशा फातिमा और समाजसेवी टुपटुप मल्लिक की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं और क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। महुआ टोला में आयोजित इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट ने खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह पैदा किया और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया। यही खिलाडी कल अपने खेल प्रतिभा को आगे निखारते हुए राज्य और देश के लिए भी खेलने का काम करेंगे. आयोजन की सफलता ने यह साबित कर दिया कि अगर जज़्बा और सहयोग हो, तो छोटे स्तर पर भी बड़े आयोजन संभव हैं।इस आईपीएल मे कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था.

0 Response to "नालंदा में ‘इमलीतर आईपीएल नाइट क्रिकेट’ का रोमांचक फाइनल, महुआ टोला ने सात रनों से मारी बाज़ी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article