-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

पटना सिटी में धूमधाम से मनेगा 52 वां श्री श्याम महोत्सव

पटना सिटी में धूमधाम से मनेगा 52 वां श्री श्याम महोत्सव

पटना सिटी श्री श्याम नवयुवक मंडल पटना सिटी द्वारा 13 एवं 14 फरवरी 2026 को अपना 52 वां श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से जनता होटल स्थित सनातन धर्म सभा भवन के प्रांगण में मनाया जाएगा मंडल के अध्यक्ष नारायण साह महासचिव सुरेश चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया की 13 फरवरी को खाटू वाले श्री श्याम प्रभु का भव्य आलौकिक श्रृंगार 9 घंटे की अखंड ज्योति भजन संध्या के साथ भव्य निशान ध्वजा शोभायात्रा का आयोजन होगा भजन संध्या में कोलकाता के निहाल ठकरान धनबाद के मनोज सैन कोलकाता के मारवाड़ रसिया द्वारा चंग ठब के ऊपर भक्त झूमेंगे नाचेंगे इसके अलावा पटना सिटी की श्री श्याम सेना श्री खाटू श्याम सेना पटना द्वारा भजनों की रस गंगा बहाई जाएगी संध्या में बाबा का भंडारा का भव्य आयोजन होगा 14 फरवरी को 101 निशान श्री श्याम भक्त सनातन धर्म से निकलकर अशोक राजपथ होते हुए श्री गुरु गोविंद सिंह पथ स्थित श्री श्याम कुंज में समापन होगा 18 फरवरी को जियारत एक्सप्रेस से सैकड़ो की संख्या में श्री श्याम भक्त खाटू धाम के लिए प्रस्थान करेंगे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोनू लोयलका को संयोजक विशाल सिंघानिया चंदन अग्रवाल सिद्धार्थ कमलिया और अंकित अग्रवाल को सहसंयोजक बनाया गया है महोत्सव को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष विकास चुडिवाल नारायण मोदी राजू सुल्तानिया संजीव देवड़ा सक्रिय है

0 Response to "पटना सिटी में धूमधाम से मनेगा 52 वां श्री श्याम महोत्सव"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article