पार्टी का मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचना : डॉक्टर आयशा फातिमा
गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026
Comment
Sr News Bihar Network पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 18 फरवरी 2026 को पार्टी कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की जिसमें भविष्य की रणनीति पर गहन मंथन हुआ।संगठन को नई धार देने और जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर आयशा फातिमा भी शामिल हुईं। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और जनसंपर्क अभियान को गाँव-गाँव तक पहुँचाना रहा।डॉक्टर आयशा फातिमा ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि है।चर्चा के दौरान क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए डॉक्टर आयशा फातिमा ने स्पष्ट किया कि पार्टी केवल चुनाव के लिए नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के ठोस समाधान के लिए कार्य करेगी। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
0 Response to "पार्टी का मुख्य लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचना : डॉक्टर आयशा फातिमा"
एक टिप्पणी भेजें