-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

इनर व्हील क्लब ऑफ पटलिपुत्र समर्पण द्वारा गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में 'फिट गर्ल – ए होलिस्टिक हेल्थ अप्रोच' विषय पर एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इनर व्हील क्लब ऑफ पटलिपुत्र समर्पण द्वारा गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में 'फिट गर्ल – ए होलिस्टिक हेल्थ अप्रोच' विषय पर एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इनर व्हील क्लब ऑफ पटलिपुत्र समर्पण द्वारा गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में 'फिट गर्ल – ए होलिस्टिक हेल्थ अप्रोच' विषय पर एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गृह विज्ञान विभाग, इनर व्हील क्लब ऑफ पटलिपुत्र समर्पण एवं टीम आत्मन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. श्यामा राय ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रोजी कुमारी के स्वागत भाषण से हुआ। इसके पश्चात इनर व्हील क्लब ऑफ पटलिपुत्र समर्पण की अध्यक्ष श्रीमती नीना सहाय ने क्लब द्वारा संचालित सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों की जानकारी देते हुए छात्राओं से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता सुश्री आयुषी स्वरूप ने 'फिट गर्ल – ए होलिस्टिक हेल्थ अप्रोच' विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मानसिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग, ध्यान, प्राणिक हीलिंग तथा पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।
उन्होंने फिटनेस के तीन प्रमुख आयाम—शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य तथा नकारात्मक भावनाओं के प्रभाव—पर विस्तार से चर्चा की। तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने ऊर्जा शरीर, आभामंडल (ऑरा) एवं चक्रों की अवधारणा को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि नियमित योग एवं मेडिटेशन से शरीर और मन में संतुलन स्थापित होता है तथा व्यक्ति अधिक ऊर्जावान, शांत एवं प्रसन्न महसूस करता है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका सुश्री आयुषी स्वरूप ने सरल एवं व्यावहारिक ढंग से उत्तर दिया। अंत में डॉ. विद्या ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ पटलिपुत्र की पूर्व अध्यक्ष एवं 'फिट गर्ल्स' की चेयरमैन श्रीमती निशा विद्यार्थी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को स्वस्थ, आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनने का संदेश देते हुए समग्र स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ पटलिपुत्र समर्पण की अध्यक्ष श्रीमती नीना सहाय, सचिव श्रीमती अवंतिका सिंह, आई.एस.ओ. श्रीमती सारिका सिन्हा, एडिटर श्रीमती हर्षा सिन्हा तथा क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं। साथ ही महाविद्यालय की शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

0 Response to "इनर व्हील क्लब ऑफ पटलिपुत्र समर्पण द्वारा गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में 'फिट गर्ल – ए होलिस्टिक हेल्थ अप्रोच' विषय पर एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article