पटना में वेद क्लाउड किचेन का भव्य शुभारंभ, घर जैसा स्वादिष्ट और किफायती भोजन मिलेगा
सोमवार, 20 जुलाई 2026
Comment
पटना। राजधानी पटना के सौभाग्य शर्मा पथ, रुखानपुरा, बेली रोड स्थित वेद क्लाउड किचेन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
रेस्तरां की संचालिका निशा सिन्हा ने बताया कि वेद क्लाउड किचेन में ग्राहकों को पटना के सबसे किफायती दामों पर घर जैसा स्वादिष्ट एवं शुद्ध भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यहां कढ़ी-चावल, छोला-चावल, राजमा-चावल, शाही पनीर-चावल, चना दाल-चावल सहित कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बर्थडे पार्टी, छोटे आयोजनों एवं अन्य समारोहों के लिए भी ऑर्डर स्वीकार किए जाते हैं। किचेन में साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि ग्राहकों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन मिल सके।
निशा सिन्हा ने यह भी बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था उपलब्ध है, जो निर्धारित दूरी तक निःशुल्क रहेगी।
उद्घाटन समारोह में पहुंचे लोगों ने भोजन की गुणवत्ता और स्वाद की सराहना करते हुए कहा कि यहां का खाना वास्तव में घर जैसा स्वादिष्ट है और उचित कीमत पर बेहतरीन विकल्प उपलब्ध कराया गया है। वेद क्लाउड किचेन के शुभारंभ से रुखानपुरा एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वादिष्ट, स्वच्छ और किफायती भोजन का नया विकल्प मिल गया है।
0 Response to "पटना में वेद क्लाउड किचेन का भव्य शुभारंभ, घर जैसा स्वादिष्ट और किफायती भोजन मिलेगा"
एक टिप्पणी भेजें