-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

ओरियंटल कॉलेज में पर्यावरण पखवाड़ा का समापन: 'एक पेड़, मां के नाम' अभियान के तहत हुआ विशेष वृक्षारोपण

ओरियंटल कॉलेज में पर्यावरण पखवाड़ा का समापन: 'एक पेड़, मां के नाम' अभियान के तहत हुआ विशेष वृक्षारोपण

Sr News Bihar Network : पर्यावरण पखवारा दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 13/06/2026 को ओरियंटल कॉलेज, पटना सिटी के परिसर में विशेष वृक्षारोपण अभियान एक पेड़, माँ के नाम" के साथ समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की रूप रेखा राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम में. मोहम्मडन एजुकेशन कमिटी के सचिव महोदय, जनाब समी अहमद ने आम का पेड़ लगाकर शुभारम्भ किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि श्री माँ की सेवा नहीं करेगा, वो कहीं भी शांति से नहीं रह सकता । पेड़ माँ की समान है, उसे हमेशा देखभाल कि करने की जरूरत है। प्राचार्य डा० फैजी आफताब ने भी पेड़ की अंधाधुंध कटाई होने होने पर पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा पेड़ हमें जीवन देती है। एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी, डा० रब्बानअली ने पेड़ की महत्ता पर अपने गंभीर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा० तनवीर अहसन निजामी ने किया। कार्यक्रम में एन.एस.एस. के कई छात्र-छात्राएं तथा नैक को ओर्डिनेटर डा० फरहीन नाज, डा0 एफ.ए. फारुकी, डा० विपिन कुमार दूबे, मोहम्मद सलाहउद्दीन, डा० दानिश शब्बीर, आलमगीर निजामी माहताब अनवर, अशफाजबीं, मो तौफिक, मो० सरफराज, अमितआनन्द, उजमा हक, जीनत परवीन, रौनक परवीन इलादि शामिल थे ।

0 Response to "ओरियंटल कॉलेज में पर्यावरण पखवाड़ा का समापन: 'एक पेड़, मां के नाम' अभियान के तहत हुआ विशेष वृक्षारोपण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article