बिहार में विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र सहित हरित ऊर्जा क्रांति की नई शुरुआत
रविवार, 14 जून 2026
Comment
पटना: रविवार का दिन बिहार के ऊर्जा प्रक्षेत्र के लिए ऐतिहासिक रहा । नई सरकार के 60 दिन पूरे होने पर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने विद्युत भवन, पटना में आयोजित समारोह में कई परियोजनाओं का कार्यारंभ, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया । इन परियोजनाओं में हरित ऊर्जा, विद्युत वितरण, संचरण तथा उत्पादन से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल है, जिनसे राज्य की ऊर्जा अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी के साथ हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी । इस अवसर पर विद्युत वितरण कंपनियों में एनर्जी अकाउंटिंग प्रक्रिया की भी शुभारंभ की गई । इसके तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग परियोजना के आधार पर फीडर , ट्रांसफार्मर एवं उपभोक्ता स्तर तक ऊर्जा अकाउंटिंग आती है ।इससे विद्युत आपूर्ति, खपत एवं ऊर्जा हानियों की निगरानी अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी होगी ।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने किया।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ₹1,512 करोड़ की लागत से राज्य के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन का कार्यारंभ किया। यह योजना स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाएगी। इस योजना के तहत हर कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर की छत पर सोलर पैनल लगा कर बिजली उत्पादन किया जाना है । इसके तहत कुटीर ज्योति उपभोक्ता से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा । इसके तहत केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर खर्च उठाएगी। कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर से उत्पादित बिजली का उपयोग उपभोक्ता द्वारा किया जाएगा, शेष बची बिजली फीडर को चली जाएगी जिससे बिजली का भंडारण कर उसका उपयोग बिजली वितरण कंपनी करेगी ।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने ऊर्जा प्रक्षेत्र की ₹1,278 करोड़ लागत वाली 140 परियोजनाओं का भी कार्यारंभ, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं से राज्य की विद्युत अवसंरचना को मजबूती मिलेगी तथा उपभोक्ताओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय बिजली सेवाएं उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक सुधार, हरित ऊर्जा के विस्तार तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज गरीबों के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। ऊर्जा विभाग की उपलब्धि के कारण बिहार में सवा दो करोड़ बिजली उपभोक्ता हो चुके है। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने इस साल ऊर्जा विभाग को 20 नवम्बर तक 2.5 लाख लाभार्थियों के घर पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का कार्य पूरा करने का लक्ष्य के साथ ही अगले वर्ष 20 नवंबर 2027 तक 25 लाख घरों के छत पर मुफ़्त सौर संयंत्र लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया ।
उन्होंने बिहार के ऊर्जा विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग की सराहना करते हुए कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में अद्भुत और बेहतरीन परिवर्तन किया है जो पूरे देश में प्रथम स्थान पर है ।
इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों के पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद किया जिनमें मुंगेर जिला से राधा देवी , मुजफ्फरपुर से नीलम देवी , भागलपुर से सुनीता देवी और नालन्दा से रेणु देवी थी ।
माननीय मुख्यमंत्री ने पम्प स्टोरेज पावर प्रोजेक्ट की चर्चा करते हुए कहा कि इस परियोजना का बिजली उत्पादन में उपयोग हो ताकि रात में सस्ती बिजली का उत्पादन हो सके।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य की विद्युत वितरण एवं संचरण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, किसानों को बेहतर बिजली सुविधा प्राप्त होगी तथा बिहार हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।
माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार ने ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन किया है । हम बिजली को मांग को पूरा करने में सफल हो चुके है । अब नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है ।
सामरोह की अध्यक्षता करते हुए राज्य के ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि ऊर्जा विभाग हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है ।हमारा लक्ष्य हर गरीब के घर को रोशन करना है । इसी के तहत आज 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पूर्णतः निःशुल्क सोलर पैनल लगाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। आज विभिन्न परियोजनाओं का प्रारम्भ लोकार्पण राज्य के ऊर्जा क्षेत्र को नई गति प्रदान करेगी । हमारी योजना वर्तमान की नहीं है बल्कि ऊर्जा विभाग 30 वर्ष के आगामी लक्ष्य को निर्धारित की हुई है ।अभी विभाग आने वाले बिजली की मांग को लेकर कार्य कर रहा है ।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्वागत करते हुए करते हुए ऊर्जा सचिव श्री अजय यादव (भा.प्र.से.) ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है जिसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है ।इस पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत किसी भी लाभार्थी को पैसा नहीं देना है। इससे रोजगार का सृजन होगा जिससे आर्थिक क्षेत्र में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा । पिछले वर्षों में ऊर्जा विभाग ने राज्य बेहतर में बेहतर प्रदर्शन किया है ।
कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने स्टेट लोड डिस्पेंस सेंटर का भ्रमण कर बिजली आपूर्ति एवं संचालन का निरीक्षण किया । इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत (भा.प्र.से.), ऊर्जा सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री अजय यादव (भा.प्र.से.), मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह (भा.प्र.से.), नॉर्थ/साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार (भा.प्र.से.) सहित ऊर्जा विभाग एवं विद्युत कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
0 Response to "बिहार में विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र सहित हरित ऊर्जा क्रांति की नई शुरुआत"
एक टिप्पणी भेजें