निशांत कुमार के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर जदयू नेता धर्मेन्द्र कुमार पटेल ने दी बधाई
गुरुवार, 11 जून 2026
Comment
Sr News Bihar Network : बिहार विधान परिषद के लिए निशांत कुमार के निर्विरोध सदस्य निर्वाचित होने पर जनता दल (यूनाइटेड) के पटना साहिब गाय घाट सेक्टर अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पटेल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
धर्मेन्द्र कुमार पटेल ने कहा कि निशांत कुमार का निर्विरोध निर्वाचन उनकी लोकप्रियता, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विधान परिषद के सदस्य के रूप में निशांत कुमार बिहार के विकास, जनकल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के नेतृत्व का लाभ राज्य की जनता को मिलेगा तथा उनके कार्यों से बिहार के विकास को नई गति प्राप्त होगी।इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए निशांत कुमार को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
0 Response to "निशांत कुमार के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर जदयू नेता धर्मेन्द्र कुमार पटेल ने दी बधाई"
एक टिप्पणी भेजें