श्याम बाबा जन्मोत्सव पर अखंड कीर्तन पाठ का हुआ आयोजन
शनिवार, 1 नवंबर 2025
Comment
पटना। श्याम बाबा जन्मोत्सव पर शनिवार को शक्तिधाम दादीजी मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण में अखंड कीर्तन पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को देसी-विदेशी फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। इस आयोजन में भजन गायिकाओं ने चार चांद लगा दिया। इनके भजनों पर श्रद्धालु रातभर झूमते रहे। मौके मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया कि श्याम बाबा का जन्म हिंदू माह कार्तिक शुक्ल एकादशी को हुआ था। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मंदिर में अखंड पाठ एवं जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है। शनिवार को आयोजित अखंड ज्योति एवं कीर्तन पाठ में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। दोपहर तीन बजे तक चले इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण भजन गाए—"माता एईलवती के अंगनिये में श्याम लियो अवतार… धरती झूमे, अंबर झूमे"…
धीरे से बोले बर्बरीक माता के कान में… मैया भेज दे तू मुझे युद्ध के मैदान में…
भजन-कीर्तन का नेतृत्व प्रमुख रूप से स्वरूपा केजरीवाल, कोमल देवड़ा एवं संध्या केजरीवाल ने किया, जिनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिला मंडल की शकुंतला अग्रवाल, चंदा पोद्दार, सुधा शर्मा, अनुसूईया खेतान, रेखा मोदी आदि का भी आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। भजन-कीर्तन की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के बीच फल एवं मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया। रात्रि 9:30 बजे से प्रातः 4 बजे तक श्याम जन्मोत्सव एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस पावन आयोजन के यजमान राजेश सिकारिया एवं रेखा सिकारिया रहे। एम पी जैन ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में अमर कुमार अग्रवाल, पीके अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, सूर्य नारायण, ओम पोद्दार, ललन लाठ, दीपक भुवानिया, बिमल माधोगरिया, मुन्ना अग्रवाल, राजेश सिकरिया, राजेश सुल्तानिया, रवि केडिया, मुकेश नेवटिया, उमंग शाखा, रोहन झुनझुनवाला, संतोष खीरवाल आदि की प्रमुख भूमिका रही।
0 Response to "श्याम बाबा जन्मोत्सव पर अखंड कीर्तन पाठ का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें