आज श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर अस्पताल के नव निर्मित भवन में स्वास्थ्य सेवा चालू करने एवं अस्पताल के कुव्यवस्था के खिलाप श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल सुधार समिति के द्वारा घंटों "आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन"किया गया
गुरुवार, 11 जून 2026
Comment
आज श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर अस्पताल के नव निर्मित भवन में स्वास्थ्य सेवा चालू करने एवं अस्पताल के कुव्यवस्था के खिलाप श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल सुधार समिति के द्वारा घंटों "आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन"किया गया!
प्रदर्शन कर रहे अस्पताल सुधार समिति के महासचिव सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरील,मो जावेद,शिक्षाविद श्री विजय कुमार सिंह,देव रतन प्रसाद राम नारायण सिंह ,डॉक्टर इकबाल अहमद,अजीत सिंह कुशवाहा शंभू शरण प्रसाद ल,हिदायत अहमद, शत्रुघन यादव l,शरीफ अहमद रंगरेज,बबलू जायसवाल l,एजाजुद्दीन उर्फ सानू,रघुनाथ प्रसाद यादव,बलिराम विश्वकर्मा,नियाज आलम आदि ने कहा है माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा लगभग 9 माह पूर्व उद्घाटन किया गया था मगर आज तक भवन में चिकित्सा सेवा बहाल नहीं किया! 2:00 बजे के बाद आने वाले मरीजों को सामान्य मरीजों को भी रेफर कर दिया जाता है!ईएनटी विभाग में दो दिन ओपीडी चल रहा है,लगभग एक माह से अल्ट्रासाउंड मशीन बंद है! डेंटल विभाग में एक-रे सहित किसी प्रकार का सामग्री नहीं है!आर्थोपेडिक विभाग में प्लास्टर का सामान सहित ओटी की व्यवस्था नहीं है!जिसके कारण मरीज यहां से रेफर किए जाते हैं! उन्होंने कहा कि लगभग 10 लाख की आबादी के बीच में एक मात्र अस्पताल है! पटना एसा राजधानी में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से खराब है लोगों में इस व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश है!
अस्पताल के कुव्यवस्था के बारे में माननीय स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग, एवं जिलाधिकारी पटना के नाम से अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधा शंकर राय जी को 18 सूत्री मांग लेकर ज्ञापन सौंपा!
(1)अस्पताल के नवनिर्मित भवन में चिकित्सा सेवा अभिलंब बहाल करो!
(2) अस्पताल के डॉक्टर का डेपुटेशन पर रोक लगाओ!
(3) डेंटल ओपीडी में एक-रे सहित सभी प्रकार के सुविधा मुहैया कराई जाए!
(4) अस्पताल में लगभग एक माह से बंद अल्ट्रासाउंड चालू करने एवं अल्ट्रासाउंड,सीटी स्कैन एवं एक्स-रे 24 * 7 घंटे सेवा बहाल कराई जाए!
(5) अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों के लिए 24 घंटे इमरजेंसी सेवा बहाल हो!
(6) आर्थोपेडिक विभाग में अलग ओपीडी एवं ओटी की व्यवस्था कराई जाए,,!
(7) ईएनटी विभाग में ओपीडी में अतिरिक्त डॉक्टर एवं ओटी की व्यवस्था की जाए!
(8) जेनेटिक दवा बिक्री केंद्र 24 घंटे खोलने एवं सामान्य दवा बिक्री केंद्र को भी रात्रि में खोलने की व्यवस्था की जाए!
(9) ऑक्सीजन प्लांट एवं ब्लड बैंक को अभिलंब चालू की जाए!
(10) प्रस्तुति विभाग एवं इमरजेंसी कक्ष में 24 घंटे ओटी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,!
(11) अस्पताल में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराई जाए!
(12) अस्पताल के कैंपस में डॉक्टर को आवास उपलब्ध कराई जाए!
(13) अस्पताल में MRI की सुविधा उपलब्ध कराई जाए!
(14) अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध कराई जाए!
(15) हृदय रोग मरीजों के लिए डॉक्टर की प्रतिनियुक्त किया जाए,!
(16) न्यूरोलॉजी विभाग में न्यूरो डॉक्टर की व्यवस्था की जाए!
(17) पैथोलॉजी विभाग में यूरिन कल्चर सहित सभी प्रकार के जांच की व्यवस्था की जाए!
(18) वरिष्ठ नागरिकों के लिए रजिस्ट्रेशन एवं दवा के लिए अलग से काउंटर खोलने की व्यवस्था कराई जाए
सुधार समिति के लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री मुर्दाबाद,अस्पताल की कुव्यवस्था के लिए जिम्मेदार कौन, नवनिर्मित भवन में चिकित्सा सेवा बहाल करो आदि नारा लगाते हुए जल्द व्यवस्था में सुधार करने की मांग की.
0 Response to "आज श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर अस्पताल के नव निर्मित भवन में स्वास्थ्य सेवा चालू करने एवं अस्पताल के कुव्यवस्था के खिलाप श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल सुधार समिति के द्वारा घंटों "आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन"किया गया"
एक टिप्पणी भेजें