-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

21st से 23rd मार्च 2025 को होटल मौर्या में होगा गोफकोन का आयोजन

21st से 23rd मार्च 2025 को होटल मौर्या में होगा गोफकोन का आयोजन


 21st से 23rd मार्च 2025 को होटल मौर्या में होगा गोफकोन का आयोजन

सम्मलेन में देशभर से जुटेंगे 900 से अधिक हड्डी विशेषज्ञ,

बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन एवं ग्लोबल ऑर्थोपेडिक फोरम द्वारा पटना में 11 गोफकोन का आयोजन किया जा रहा है। होटल मौर्या में 21 से 23rd मार्च को आयोजित इस सम्मलेन में देश के अलग अलग प्रदेश से 800 से अधिक हड्डी विशेषज्ञ शामिल होंगे। उक्त बात की जानकारी अक्षत सेवा सदन यारपुर पटना। में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आयोजन सचिव डॉ अमूल्य कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस दो दिवसीय सम्मेलन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन हड्डी विशेषज्ञों के हड्डी रोग के प्रति आधुनिक जानकारी को बढ़ाना है जो सुदूर क्षेत्रों में काम करते हैं। साथ ही उन्हें विश्वस्तरीय ट्रॉमा मैनेजमेंट जो कि आधुनिक समय में प्रचलित है उन तकनीकों को बताना है जिससे विश्वस्तरीय चिकित्सीय प्रणाली का लाभ मरीज उठा सकें।


डॉ अमूल्य कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के ऑर्थोपेडिक चिकित्सकों को विश्व के मानचित्र में स्थपित करना इस सम्मलेन का उद्देश्य है।


वहीँ अपने संबोधन में संयुक्त आयोजन सचिव डॉ रमित गुंजन ने बताया कि इस तीन दिवसीय सम्मलेन के उद्‌घाटन समारोह में मुख्य अतिथि व उद्‌घाटनकर्ता के रूप में माननीय स्वास्थ्य मंत्री, बिहार, आदरणीय श्री मंगल पांडे जी होंगे। यह उद्घाटन मौर्य होटल में 22 मार्च को शाम 6:00 बजे होगा।

बरिस्ट हड्डी रोग विशेषज्ञ MR UDAISHANKAR, MUMBAI DR MITRA BASU CHHILAR, CHANDIGARH, DR RAM CHADDHA, MUMBAI, DR MALLIKARJUN SWAMY, BANGALORE, DR AMIT AJGAONKAR, MUMBAI, DR K. VENKATDASS, COIMBATORE, DR S.S AMARNATH, BENGALURU, DR D. P. BHUSHAN, DHANBAD, DR SAMARTH MITTAL, NEW DELHI, DR SANJAY DHAWAN, AGRA, DR PANKAJ JINDAL, PUNE, DR MANOJ PADMAN, DELHI, DR SATISH KUMAR THANGAMANI, CHENNAI, DR P. K. RAJU, BANGALORE, DR VINAY KUMAR SINGH, JAIPUR, DR ADITYA JAIN, DELHI, DR ASHISH DEVGAN, ROHTAK, DR NISHANK MEHTA, NEW DELHI, DR AMIT RASTOGI, VARANASI, DR ROHAN SINGH PARHAR. PUNJAB, DR SANTOSH SINGH, LUCKNOW, DR CHINMOY DAS, TEJPUR, DR SERGIO ROWINSKI, BRAZIL, DR RAVI BHARDWAJ, KOLKATA, DR JAGDISH MENON, JIPMER PONDICHERRY, DR PUNEET AGARWAL, HALDWANI, MR UDAISHANKAR, MUMBAI, DR (MAJ.GEN) AMRESH GHAI, NEW DELHI, DR SUSHIL CHAUDHARI, AJMER, DR PROF LALIT MAINI, NEW DELHI,

डॉ एस नयनम, प्रेसिडेंट ऑफ गेफकोन ने बताया कि इस सम्मलेन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित हड्डी विशेषज्ञों द्वारा हड्डी रोग से संबंधित नवीनतम जानकारियां साझा की जाएंगी।

डॉ. संतोष कुमार विभाग अध्यक्ष I.G.I.M.S, ने बताया कि बिहार मेडिकल काउंसलिंग ने GOFCON 2025 के वैज्ञानिक सत्र को 8 घंटा क्रेडिट पॉइंट दिया है जिससे चिकित्सकों को फायदा होगा। वहीं मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि प्रतिवर्ष इस सम्मेलन का आयोजन किया जाता है जिसमें देश विदेश से सर्वोच्च हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल होते हैं।

जबकि बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सचिव डॉ प्रवीण साहू सचिव BOA जी ने बताया कि इस आयोजन से लाखों लोग प्रति वर्ष लाभान्वित होते हैं। चिकित्सकों के साथ मरीज भी इस सम्मेलन के माध्यम से हड्डी से जुड़ी कई नवीनतम जानकारियों से रूबरू होते हैं।

0 Response to "21st से 23rd मार्च 2025 को होटल मौर्या में होगा गोफकोन का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article