-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

मेडिको सेंटर में निशुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, 200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

मेडिको सेंटर में निशुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, 200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

मेडिको सेंटर में निशुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, 200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

पटना सिटी: नवाब बहादुर रोड, मदरसा सुलेमानिया गली स्थित मेडिको सेंटर में निशुल्क चिकित्सा जांच एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर मेडिको सेंटर एवं आईएमआरआई शाहीन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
शिविर में वार्ड पार्षद श्रीमती गायत्री गुप्ता, वार्ड 57 एवं समाजसेवी राजू गुप्ता जी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ. यासिर ताजदार, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन एवं पेट रोग विशेषज्ञ; डॉ. संजय कुमार, फिजीशियन एवं छाती रोग विशेषज्ञ; डॉ. कायनात जहरा, एम.एस., स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ; तथा डॉ. फैज़ुर रहमान, सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट शामिल रहे। चिकित्सकों द्वारा शिविर में आए लोगों की निशुल्क जांच एवं चिकित्सा परामर्श किया गया।
इस अवसर पर मेडिको सेंटर के संस्थापक जावेद सिद्धीक़ी एवं मोहम्मद जाहिद खान द्वारा मरीजों के बीच निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
शिविर में परवेज आलम, आयान आलम एवं मोहम्मद हिदायत सहित अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
आयोजकों के अनुसार, इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया तथा उन्हें मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराना था।

0 Response to "मेडिको सेंटर में निशुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, 200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article