इबरार अहमद रजा बने बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026
Comment
इबरार अहमद रजा बने बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद श्री पवन खेड़ा द्वारा जारी प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में पटना सिटी निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता इबरार अहमद रजा को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। इबरार अहमद रजा ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, AICC मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करूंगा। कांग्रेस की विचारधारा, संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना मेरी प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती के लिए कांग्रेस की आवाज को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना और जनता तथा पार्टी के बीच एक मजबूत संवाद कायम करना आवश्यक है। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में वे पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को तथ्यों और तर्कों के साथ जनता के समक्ष रखने का प्रयास करेंगे।इबरार अहमद रजा लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं। वे युवा कांग्रेस के प्रदेश डेलीगेट, पटना महानगर जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता तथा पटना महानगर कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में अध्यक्ष/प्रवक्ता सहित बिहार प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग में विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वे विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, हिंदू-मुस्लिम एकता, वंचित एवं कमजोर वर्गों के अधिकार तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं।इस अवसर पर इबरार अहमद रजा ने विशेष रूप से बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश राम, AICC एवं प्रदेश नेतृत्व तथा उन सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके राजनीतिक एवं सामाजिक सफर में निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन दिया।इबरार अहमद रजा को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश राम, पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार आशीष, डॉ. अंशुल अभिजीत, शशांत शेखर, परवेज अहमद, विनीता भगत, सरदार जगजीत सिंह, शमीम अख्तर, प्रखंड अध्यक्ष शमीम उद्दीन, प्रकाश पुजारी गुप्ता, तंजीफ अख्तर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
0 Response to "इबरार अहमद रजा बने बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता"
एक टिप्पणी भेजें