कांग्रेस नेता शशांत शेखर ने दिदारगंज और रविदास चौक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायज़ा
सोमवार, 7 सितंबर 2026
Comment
कांग्रेस नेता शशांत शेखर ने दिदारगंज और रविदास चौक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायज़ा
पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण पटना सिटी के दिदारगंज हॉल्ट और रविदास चौक इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। पानी बढ़ने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के लगभग सभी प्रभावित परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर चुका है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस नेता एवं पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी शशांत शेखर प्रखंड अध्यक्ष अभय जायसवाल, मुन्ना जायसवाल और बलराम यादव के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर हालात का जायज़ा लिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण परिवारों के सामने भोजन, पीने के पानी और अन्य आवश्यक सामग्री की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं, मवेशियों के लिए चारा और सुरक्षित स्थान की भी तत्काल आवश्यकता है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की है।
इस दौरान शमशाद भाई, अजय भाई और कंचन भाई सहित स्थानीय कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर प्रभावित परिवारों और उनके मवेशियों की मदद में जुटे हुए हैं।
कांग्रेस नेता शशांत शेखर ने प्रशासन से मांग की कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना किसी देरी के राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में भोजन, पीने का पानी, दवाइयां, पशुओं के लिए चारा और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों एवं उनके मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि आपदा की इस स्थिति में प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की देरी से लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने तक लगातार क्षेत्र में मौजूद रहकर उनकी हरसंभव मदद करते रहेंगे।
0 Response to "कांग्रेस नेता शशांत शेखर ने दिदारगंज और रविदास चौक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायज़ा"
एक टिप्पणी भेजें