खत्री सभा बिहार की आम सभा मे खत्री जाति को सरकार से मिले राजनीतिक हक़ उठी मांग
रविवार, 13 सितंबर 2026
Comment
खत्री सभा बिहार की आम सभा मे खत्री जाति को सरकार से मिले राजनीतिक हक़ उठी मांग।
आज खत्री सभा बिहार की आम सभा सह शपथ ग्रहण अरोड़ा हाउस शांति श्री भवन मे संपन्न हुआ जिसके मुख्य अथिति पटना के सांसद माननीय श्री रविशंकर प्रसाद जी थे।कार्यक्रम का उदघाटन माननीय रवि शंकर प्रसाद जी, पटना साहिब विधयाक माननीय श्री रत्नेश कुशवाहा जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनन्त अरोड़ा ने किया।मंच संचालन प्रेम नाथ खन्ना और रूचि अरोड़ा ने किया।बिहार के नये अध्यक्ष अभय बर्मन जी भागलपुर से,महासचिव पप्पू खत्री जी पटना से,मुख्य संरक्षक अश्वनी खत्री मुजफ्फरपुर से,कोषाध्यक्ष सुधीर मेहता जी मधुबनी से बने।6 नये संरक्षक बने 7 सलाहकर समिति सदस्य बने। उपाध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा जनदहा से , विक्रम खत्री गोह से , अर्जुन मेहता वरीय उपाध्यक्ष रानी पोखर से,परमिल मेहरोत्रा पटना से बने।आम सभा मे रवि शंकर जी के सामने यह मांग उठी कि खत्री समाज को राजनैतिक हक़मिलना चाहिए। रवि शंकर जी और रत्नेश जी ने वादा किया सरकार तक खत्री समाज की आवाज पहुंचाएंगे। रवि शंकर जी ने कहा खत्री समाज बहुत सहरानीय कार्य हर छेत्र मे कर रहा है और बहुत मजबूत है। रत्नेश जी ने कहा खत्री समाज का संगठन धारदार है और बहुत मजबूत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनन्त अरोड़ा ने बताया पूरे हिंदुस्तान बिहार मे खत्री समाज समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है और खत्री जाति को राजनैतिक हक़ जरूर मिलना चाहिए।सरकार से जरूर मांग करेंगे।, अध्यक्ष अभय बर्मन ने संगठन मजबूती की बात कही। इस कार्यक्रम मे मुजफ्फरपुर,मधुबनी, दरभंगा, मोतिहारी, औरंगाबाद,अरवल, गोह, पूर्णिया,अररिया, पटना, गया,सीतामडी, समस्तीपुर,फ़तुआ, रूनी सैदपुर,सभी जगह से सैकड़ो खत्री बंधुओ ने हिस्सा लिया। पदाधिकारी गण को शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यकम को सफल बनाने मे अनन्त अरोड़ा, अभय बर्मन, पप्पू खत्री, विशाल मेहरोत्रा, धनजय खत्री, राजकपूर, संदीप खत्री, प्रेम खन्ना, रूचि अरोड़ा, राजीव अरोड़ा, रणधीर खन्ना, राधे मेहता, अनुभब मेहता,किरण टंडन, आदि सक्रिय रहे।
0 Response to "खत्री सभा बिहार की आम सभा मे खत्री जाति को सरकार से मिले राजनीतिक हक़ उठी मांग"
एक टिप्पणी भेजें