मुजफ्फरपुर के शफी अहमद के नेतृत्व में 17 नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
रविवार, 13 सितंबर 2026
Comment
पटना/मुजफ्फरपुर:बिहार में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। मुजफ्फरपुर जिले के जाने-माने सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता शफी अहमद के नेतृत्व में 17 प्रमुख लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित एक भव्य मिलन समारोह के दौरान संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य रूप से बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावार, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. कन्हैया कुमार मौजूद रहे। नेताओं ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र और माला पहनाकर उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरे शफी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता लेने वालों में मुजफ्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों के कई जमीनी कार्यकर्ता शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:शफी अहमद (नेतृत्वकर्ता व चर्चित सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता)फहद जमा मो० जलाल मो० मोमताज मो० आजाद मो० अमीन रिजवान सिद्दीकी इसरार अहमद
0 Response to "मुजफ्फरपुर के शफी अहमद के नेतृत्व में 17 नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन"
एक टिप्पणी भेजें