-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

आलमगंज पठान टोली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, RJD नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

आलमगंज पठान टोली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, RJD नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

पटना। देश के स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पटना के आलमगंज पठान टोली में एक शानदार और भव्य झंडा तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पूरा आयोजन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व प्रदेश महासचिव मोहम्मद शहजाद अशरफी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों ने पूरे देशभक्ति के जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव उपस्थित हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा झंडा फहराया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने देश की आजादी के वीर शहीदों को नमन करते हुए समाज में अमन, चैन और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता मोहम्मद फिरोज खान की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने भी उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और युवाओं को देश और समाज की तरक्की में बढ़-चढ़कर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने और अतिथियों का स्वागत करने में स्थानीय गणमान्य लोगों ने मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर मुख्य रूप से अली, जाहिद, असलम, चांद, अयान, नियाज, विनोद, सुल्तान साहब, नफीस, साकिब, इरशाद सहित इलाके के कई सम्मानित और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी और मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं।

0 Response to "आलमगंज पठान टोली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, RJD नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article