-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

भव्य कांवड़ यात्रा – एक ऐतिहासिक अध्याय पटना बरनवाल महासभा पटना महानगर द्वारा हुआ आयोजित

भव्य कांवड़ यात्रा – एक ऐतिहासिक अध्याय पटना बरनवाल महासभा पटना महानगर द्वारा हुआ आयोजित

 कृष्णा घाट पटना से नागाबाबा ठाकुरबाड़ी मंदिर पटना तक हर-हर महादेव... बम-बम भोले... ओम नमः शिवाय की गूंज के साथ 16 अगस्त 2026 को पटना बरनवाल महासभा द्वारा एक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे पटना शहर को भक्ति, अनुशासन और सामाजिक एकता की शक्ति से भर दिया।

आस्था का अद्वितीय संगम: सामुहिक कांवड़ पद यात्रा में 151 कांवरियां बम एवं 101 पिट्ठु बम, में बरनवाल परिवार के वृद्ध, महिलाएं, युवा, बच्चे-बच्चियां एक साथ कृष्णा घाट पर एकत्र हुए। सभी ने गंगाजल से भरे कांवड़ को कंधे पर उठाकर बाबा भोलेनाथ के चरणों में अर्पित करने का संकल्प लिया।

यात्रा का मार्ग: कृष्णा घाट → अशोक राजपथ → खजांची रोड → मछुआ टोली → दिनकर गोलम्बर → नाला रोड → नागाबाबा ठाकुरबाड़ी मंदिर पटना। 
जहाँ सभी श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर समाज और विश्व के मंगल की कामना की।

भक्ति, अनुशासन और उत्साह का संगम यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बरनवाल समाज की एकता, अनुशासन और भावनात्मक जुड़ाव का जीवंत उदाहरण थी। एक स्वर में गूंजती आवाजें—“बोल बम... ओम नमः शिवाय... बाबा एक सहारा!” यह केवल नारा नहीं था, यह समाज की एकजुटता का घोष था।

सैकड़ों श्रद्धालु अनुशासन के साथ मार्ग में बढ़ते गए। नगरवासियों ने भी आश्चर्य और हर्ष के साथ इस दृश्य का स्वागत किया। आयोजन की सफलता में जिन्होंने निभाई अहम भूमिका, इस सफल आयोजन में पटना महानगर बरनवाल महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

संरक्षक : श्री जयशंकर प्रसाद
महासचिव: श्री विवेक हर्ष 
कोषाध्यक्ष: श्री अनुप भरतीया 
उपाध्यक्ष: श्री संजय कु. बरनवाल
संगठन सचिव: श्री गणेश कुमार 
बरनकन्या उत्थान समिति के अध्यक्ष:श्री सुनील कुमार (गुड्डूजी )
कोषाध्यक्ष : श्री मुकेश कांत जी
पटना बरनवाल भवन न्यास के सचिव: रवि कुमार मुन्ना जी
राष्ट्रीय महिला समिति के उपाध्यक्ष: श्रीमती कोमल बरनवाल

पटना बरनवाल महासभा के कार्यकारिणी सदस्य श्री अरूण कुमार शाहगंज, अरूण टेलवा, अजय गोयल, ब्रज किशोर प्रसाद, देवेन्द्र कुमार, शंकर आर्या, मनोज कुमार, संजय गणपति, राखी रानी, अमिता कुमार, प्रभात कुमार बरनवाल और ज्ञान प्रकाश गुप्ता ,अनिल (स्टील)
और समाज के प्रत्येक परिवार ने तन-मन-धन से सहयोग किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालु बरनवाल भवन में एकत्रित हुए, जहाँ सभी ने जलपान किया गया। इसके पश्चात सभी ने बाबा भोले का जयकारा करते हुए समाज, राष्ट्र और विश्व की मंगलकामनाओं के साथ अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।
इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने वाले पटना बरनवाल महासभा के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार गुप्ता बब्लूजी, महासभा परिवार, युवा एवं बुजुर्ग को पटना बरनवाल महासभा, पटना महानगर की ओर से सहृदयता से धन्यवाद एवं बधाई देती है।

0 Response to "भव्य कांवड़ यात्रा – एक ऐतिहासिक अध्याय पटना बरनवाल महासभा पटना महानगर द्वारा हुआ आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article