-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

“पटना सिटी में आपकी सेवा और सरलता सदैव स्मरणीय रहेगी।” — राजेश बल्लभ

“पटना सिटी में आपकी सेवा और सरलता सदैव स्मरणीय रहेगी।” — राजेश बल्लभ

आज दिनांक 27 अगस्त दिन गुरुवार को पटना सिटी स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में पटना सिटी के वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव द्वारा अनुमंडल शांति समिति के बैनर तले पटना सिटी के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी श्री सत्यम सहाय का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
श्री सहाय के कुशल कार्यशाली, आत्मीय व्यवहार व सफल कार्यकाल हेतु पटना सिटी के विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों द्वारा उनका सम्मान किया गया । 
वहीं वर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी कशिश बख्शी का भी सभी ने अभिवादन कर स्वागत किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव ने बताया कि श्री सत्यम सहाय ने अपने कार्यकाल में कई ऐसे भी कार्य किए जिसमे कई निर्दोष को बचाने से ले कर कई सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेने का काम किया है । श्री सत्यम सहाय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल को स्वर्णिम काल के रूप में आजीवन याद रखने की बात कही ।
समारोह में ए॰एस॰पी श्री राज किशोर सिंह, श्री राकेश बल्लभ उर्फ़ डब्बू यादव, श्री चुन्नू चंद्रवंशी, श्री बिजय कुमार यादव, श्री बलराम चौधरी, श्री रवि शंकर प्रीत, श्रीमती अंजू शर्मा, श्री विजय कुमार सिंह, श्री संजय अलबेला, श्री राजेश पांडेय,श्री संतोष शर्मा, श्री प्रफुल्ल पांडे, श्री रव्यांशु प्रीत, श्री विजय कृष्ण, श्री उत्कर्ष दीप सहित सभी सम्मानित प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

0 Response to "“पटना सिटी में आपकी सेवा और सरलता सदैव स्मरणीय रहेगी।” — राजेश बल्लभ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article