स्व. प्रवीण सिंह कुशवाहा की जयंती मानव सेवा के रूप में मना
गुरुवार, 27 अगस्त 2026
Comment
स्व. प्रवीण सिंह कुशवाहा की जयंती मानव सेवा के रूप में मना
पटना सिटी : पटना साहिब विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एआईसीसी मेंबर व भागलपुर जिला अध्यक्ष का आज 26 अगस्त को स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा का जयंती मानव सेवा के रूप में मनाया गया. शिक्षा संस्थान में बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री वितरित व वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराकर जन्मदिवस मनाया.
पटना साहिब में अस्सी हजार दिलों में राज करने वाले असमय चले गए लेकिन उनकी यादें आज भी जिन्दा है.
डॉ विनोद अवस्थी पूर्व प्रदेश सचिव ने बताया कि वें सर्वदा मदद के लिए तत्पर तैयार रहते थे यह उनकी विशेषता थी जिसके कारण आज सामाजिक कार्यों के साथ पारिवारिक एवं स्थानीय नागरिक, राजनीतिक स्तर से भी आज उन्हें याद करते हुए जन्म दिवस मनाया जा रहा है.
स्वर्गीय प्रवीण कुशवाहा जी सामाजिक के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रम में भी पूरी आस्था के साथ निभाया करते थे.
इस कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी पटना साहिब कांग्रेस शशांत शेखर, डॉक्टर तुषार आर्य, प्रखंड अध्यक्ष चौक मालसलामी अभय जायसवाल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शमीम अख्तर, सरदार जगजीत सिंह, सरदार गुरचरण सिंह, आशिक, सरदार छत्रपाल सिंह, मोहम्मद फखरुद्दीन, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद परवेज, धर्मेंद्र पटेल, पप्पू गुप्ता, राजेश कुमार उर्फ खन्ना, डॉक्टर उमेश सिंह कुशवाहा, फकीरा यादव, सुशील गुप्ता, मनोज मेहता, मुन्ना जायसवाल, सुबोध यादव, विनय जायसवाल, पूर्व पार्षद शेखर सिंह बुंदेला, सुबोध मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, डॉ. रवि शंकर कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध सिंह, रामेश्वर पासवान, अजीत सिंह कुशवाहा, डॉ. विजय पांडे समेत अन्य सैकड़ो लोग उनके चाहने वाले लोगों ने याद किया.
0 Response to "स्व. प्रवीण सिंह कुशवाहा की जयंती मानव सेवा के रूप में मना"
एक टिप्पणी भेजें