बाबा गणिनाथ जयंती को लेकर मद्धेशिया वैश्य समाज की बैठक
रविवार, 9 अगस्त 2026
Comment
बाबा गणिनाथ जयंती को लेकर मद्धेशिया वैश्य समाज की बैठक
पटना नगर मद्धेशिया हलवाई वैश्य समाज की महत्वपूर्ण बैठक राजेंद्र नगर, पटना स्थित स्वामी बिशुद्धानंद परमहंस आश्रम में हुई। बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर राजेश कुमार जी ने की।
बैठक में आगामी 5 एवं 6 सितंबर को बाबा गणिनाथ जी की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। समारोह के सफल आयोजन के लिए मंत्री श्री मदन प्रसाद गुप्ता जी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपीं। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति में किए जाने की जानकारी दी गई।
बैठक में प्रदीप कुमार, पप्पू कुमार, उदय शंकर प्रसाद, विजय साह, धीरज कुमार सहित नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता जी एवं समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जयंती समारोह को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया।
0 Response to "बाबा गणिनाथ जयंती को लेकर मद्धेशिया वैश्य समाज की बैठक"
एक टिप्पणी भेजें