-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

अभिषेक सिन्हा "बंटी" बने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अभिषेक सिन्हा "बंटी" बने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Sr News Bihar Network :बिहार की राजनीतिक गलियारों से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभिषेक सिन्हा, जिन्हें लोग प्यार से 'बंटी' जी भी कहते हैं, उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।इस घोषणा के बाद से ही बाँकीपुर क्षेत्र और पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में गायघाट मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंजीत कुमार शर्मा ने अभिषेक कुमार बंटी जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएँ दी हैं।अंजीत कुमार शर्मा ने पूर्ण विश्वास जताया है कि अभिषेक सिन्हा जी के कुशल नेतृत्व, संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और बाँकीपुर की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी इस बार ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी। उन्होंने ईश्वर से उम्मीदवार के उत्तम स्वास्थ्य, सफल जनसेवा और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की मंगलकामना की है। कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि 'विजय निश्चित है और विकास निरंतर है।'

0 Response to "अभिषेक सिन्हा "बंटी" बने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article