-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

नबा हसन चाँद की ऐतिहासिक सफलता, परिवार और समाज में खुशी की लहर

नबा हसन चाँद की ऐतिहासिक सफलता, परिवार और समाज में खुशी की लहर

फुलवारी शरीफ/पटना : नबा हसन चाँद ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए डीपॉल यूनिवर्सिटी, शिकागो (अमेरिका) से मास्टर ऑफ फाइनेंस की डिग्री सफलतापूर्वक प्राप्त की है। यह डिग्री उन्हें डॉ. ड्रेहाउस कॉलेज ऑफ बिज़नेस के डीन जेम्स अल्वारेज़ मुनिज़ द्वारा प्रदान की गई।नबा हसन चाँद, बिहार के प्रसिद्ध चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. अली हसन चाँद (डॉ. चाँद साहब) की पोती एवं शोएब हसन चाँद की सुपुत्री हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।शिक्षा के क्षेत्र में यह सफलता न केवल चाँद परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज और देश के लिए गर्व का विषय है। नबा ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प से यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती।इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, मित्रों और समाज के गणमान्य लोगों ने नबा हसन चाँद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने आशा व्यक्त की कि वे आगे भी अपने ज्ञान और प्रतिभा से देश एवं समाज का नाम रोशन करेंगी।मेरी प्यारी बहन नबा हसन चाँद को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।अल्लाह तआला उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी, खुशियाँ, सम्मान और तरक्की अता फरमाए बहुत-बहुत मुबारकबाद!  नबा हसन चाँद की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

0 Response to "नबा हसन चाँद की ऐतिहासिक सफलता, परिवार और समाज में खुशी की लहर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article