-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

पटना महानगर कांग्रेस कमिटी की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

पटना महानगर कांग्रेस कमिटी की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

पटना महानगर कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नेशनल हॉल, कदमकुआं (पटना) में पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार आशीष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस नेता एवं पटना साहिब विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री शशांत शेखर भी शामिल हुए।
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, पार्टी के विस्तार को गति देने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर जन आंदोलन को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों एवं क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान किया।

0 Response to "पटना महानगर कांग्रेस कमिटी की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article