सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पटना द्वारा भव्य मेगा कृषि ऋण आउटरीच अभियान का सफल आयोजन
रविवार, 7 जून 2026
Comment
Sr News Bihar Network : सेन्ट्रन बैंक ऑफ इंडिया, पटना क्षेत्र द्वारा दिनांक 06 जून 2026 को स्थानीय सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, गौरीचक शाखा के पंचायत में एक भव्य मेगा कृषि ऋण आउटरीच अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बैंक की वि कृषि ऋण योजनाओं से अवगत कराना तथा उन्हें सुलभ वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लक्ष्मी चंद मीणा, क्षेत्रीय प्रमुख, पटना द्वारा की गई। उन्होंने उपस्थित किसानों एवं ऋण लाभार्थियो गर्मजोशी से स्वागतं करते हुए बैंक की जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र से संबं विभिन्न ऋण उत्पादों-जैसे फसल ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), कृषि यंत्र ऋण, डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन ऋण, बागवानी एवं सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं हेतु वित्तीय सहायता पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।अपने संबोधन में श्री लक्ष्मी चंद मीणा, क्षेत्रीय प्रमुख, ने कहा "सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है। यह अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"सुश्री आभा सिन्हा, मुख्य प्रबंधक, ने किसानों से बैंक की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि बैंक का लग "हर किसान तक सुलभ एवं त्वरित ऋण सुविधा" पहुँचाना है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह अभियान किसानों के बी अत्यंत उत्साह का विषय रहा तथा बैंक के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृद्ध करने में सहायक सिद्ध हुआ।इस अवसर पर श्री कमलेश कुमार, श्री रोशन (Coordinator) जीविका, एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रमुख गौरीचन इलाहिबाग, आलमपुर तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए किसानों को बैंकिंग सेवाअ से जुड़ने हेतु प्रेरित किया।यह मेगा आउटरीच अभियान किसानों के बीच अत्यंत उत्साह का विषय रहा और बैंक के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुआ।
0 Response to "सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पटना द्वारा भव्य मेगा कृषि ऋण आउटरीच अभियान का सफल आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें