-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

पटना सदर-02 के SDPO रंजन कुमार ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के दिए निर्देश

पटना सदर-02 के SDPO रंजन कुमार ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के दिए निर्देश

Sr News Bihar Network : दिनांक 06.06.2026 को श्री_रंजन_कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02, पटना द्वारा क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।जिसमें निकट समय में प्रतिवेदित तथा पूर्व से लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की गई और अनुसंधान कार्यों में तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करते हुए गंभीर एवं जघन्य कांडों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती, फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध हथियार, शराब एवं मादक पदार्थों की बरामदगी पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए।

0 Response to "पटना सदर-02 के SDPO रंजन कुमार ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के दिए निर्देश"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article