पटना साहिब मंडल में पुरस्कार-सह-सम्मान समारोह का सफल आयोजन
सोमवार, 1 जून 2026
Comment
पटना साहिब मंडल द्वारा दिनांक 31 मई 2026 (रविवार) को कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना में पुरस्कार-सह-सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, बिहार परिमंडल ने की।
समारोह के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, ग्राहक सेवा, डाक व्यवसाय संवर्धन, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, बचत बैंक एवं राजस्व अर्जन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने डाक विभाग के व्यवसायिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति में कर्मचारियों की भूमिका की प्रशंसा की तथा जनोन्मुखी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विभागीय योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्ययोजना एवं रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। व्यवसाय वृद्धि, ग्राहक संतुष्टि एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
समारोह में श्री उमा शंकर कुमार (सहायक डाक अधीक्षक, पटना सिटी अनुमंडल), श्री संजीव सुमन झा कुमार (सहायक डाक अधीक्षक, बाढ़ अनुमंडल), श्री विमालदीप कुमार ,(निरीक्षक डाक, लोहिया नगर अनुमंडल), श्री बिपिन प्रसाद (डाकपाल, लोहिया नगर प्रधान डाकघर) एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प लेने के साथ हुआ।
0 Response to "पटना साहिब मंडल में पुरस्कार-सह-सम्मान समारोह का सफल आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें