-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

 “प्रतिभा सम्मान समारोह” का हुआ आयोजन

“प्रतिभा सम्मान समारोह” का हुआ आयोजन

दिनांक 17/05/2026 को खादिमुल इस्लाम हाई स्कूल एवं हेल्प फॉर पीपल्स फाउंडेशन के तत्वावधान में मौलाना मोहम्मद अली जौहर कम्युनिटी हॉल, नून का चौराहा में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट सैयद हुसैन मजीद, सचिव, अंजुमन खादिमुल इस्लाम ने की, जबकि सभा का संचालन एडवोकेट इबरार रज़ा, अध्यक्ष हेल्प फॉर पीपल्स फाउंडेशन द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बिहार लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष इम्तियाज अहमद करीमी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा शिक्षा और कौशल विकास के लिए अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ विद्यार्थियों को उठाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यह अत्यंत सकारात्मक बात है कि आज बड़ी संख्या में बालिकाएँ शिक्षा एवं हुनर हासिल करने के लिए आगे आ रही हैं तथा कठिन परिस्थितियों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. अब्बास साहब ने विद्यार्थियों से उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ने की अपील की। ओरिएंटल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सैयद इकबाल अफजल ने इस प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों एवं उनके अभिभावकों को निरंतर प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। मोटिवेशनल स्पीकर अनुराग कुमार सिंह ने छात्रों को पूरी एकाग्रता एवं मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

अंजुमन खादिमुल इस्लाम के संयुक्त सचिव इंजीनियर अफताब उर रहमान ने कहा कि समाज के गरीब एवं मेधावी छात्रों की सहायता के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में खाजेकलां थाना अध्यक्ष विद्यानंद वर्मा, वार्ड पार्षद फिरोज खान, वार्ड पार्षद शोभा देवी, पूर्व वार्ड पार्षद प्रो. मुमताज जहाँ, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद शकील अहमद, कमाल अशरफ, जाकिर बक्श, इरशाद खान, मोहम्मद निजाम उद्दीन, इरशाद अहमद गुलाब, मजहर इकबाल, साजिद इकबाल, मोहम्मद फिरदौस मिंटू, आदिल सर, शब्बीर सिद्दीकी, अरसलान अमीन, आरिश अमीन, तन्जीफ अख्तर, शमीम अख्तर आदि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 Response to " “प्रतिभा सम्मान समारोह” का हुआ आयोजन "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article