AlWC Patna Branch,जय प्रभा मेदांता हॉस्पिटल और जे.डी. वीमेंस कॉलेज के सहयोग से एनीमिया स्क्रीनिंग कैंप एवं एनीमिया विषय पर परिचर्चा का आयोजन
शनिवार, 16 मई 2026
Comment
AIWC पटना ब्रांच,जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना एवं जे.डी. वीमेंस कॉलेज, पटना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कॉलेज परिसर में एनीमिया स्वास्थ्य जांच शिविर एवं स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं, शिक्षकों एवं कॉलेज कर्मियों के बीच नियमित स्वास्थ्य जांच, महिला स्वास्थ्य जागरूकता और समय पर चिकित्सकीय सलाह के महत्व को बढ़ावा देना था।
स्वास्थ्य जांच शिविर में प्रतिभागियों की वजन, ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, एसपीओ2, एचबी प्रतिशत और ईसीजी जैसी जांच की गई। इसके साथ ही मेदांता पटना के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श भी दिया गया। शिविर के बाद आयोजित स्वास्थ्य परिचर्चा में महिला स्वास्थ्य, जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं, नियमित जांच की आवश्यकता और बीमारियों की शुरुआती पहचान पर विस्तार से चर्चा की गई। लगभग 105 छात्राओं ने इस से लाभान्वित हुई।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. मीना सामंत, डायरेक्टर – ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना रहीं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, “कई बार महिलाएं और युवा लड़कियां अपनी छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज कर देती हैं, जो आगे चलकर बड़ी समस्या का रूप ले सकती हैं। नियमित जांच, सही खान-पान, स्वास्थ्य संबंधी खुली बातचीत और समय पर डॉक्टर से परामर्श महिला स्वास्थ्य की बुनियाद हैं। जागरूकता ही रोकथाम की पहली सीढ़ी है।”
उन्होंने आगे कहा कि छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं, एनीमिया, हार्मोनल बदलाव, पोषण और सामान्य महिला स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर बात करनी चाहिए। सही जानकारी और समय पर परामर्श से कई स्वास्थ्य समस्याओं को प्रारंभिक स्तर पर ही नियंत्रित किया जा सकता है।
डॉ. प्रो. मीरा कुमारी, प्राचार्या, जे.डी. वीमेंस कॉलेज ने कहा, “शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी हमारी प्राथमिकता है। छात्राएं तभी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकती हैं, जब वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
AIWC की कोषाध्यक्ष
डॉ. नंदिनी मेहता ने कहा कि युवा अवस्था में स्वास्थ्य जागरूकता की आदत जीवनभर काम आती है। उन्होंने कहा, “छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
डॉ. हिना रानी सेहत केंद्र नोडल ऑफिसर ने कहा कि महिला स्वास्थ्य से जुड़े कई विषयों पर आज भी समाज में संकोच देखा जाता है। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य परिचर्चा जैसे कार्यक्रम छात्राओं को एक सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण देते हैं, जहां वे अपनी समस्याओं और सवालों पर खुलकर बात कर सकती हैं।
डॉ. मंजरी नाथ एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर,ने कहा कि कॉलेज स्तर पर इस तरह की पहल न केवल छात्राओं बल्कि शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए भी लाभकारी हैl
AIWC पटना ब्रांच की प्रेसिडेंट मुक्ता सिन्हा एवं सदस्या अभिता अग्रवाल, सौम्या प्रदर्शनी, ऊषा गुप्ता ,प्रतिमा सिन्हा,ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर छात्राओं का उत्साह वर्धन किया l
0 Response to "AlWC Patna Branch,जय प्रभा मेदांता हॉस्पिटल और जे.डी. वीमेंस कॉलेज के सहयोग से एनीमिया स्क्रीनिंग कैंप एवं एनीमिया विषय पर परिचर्चा का आयोजन "
एक टिप्पणी भेजें