सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने पटना में किया एमएसएमई ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन
शनिवार, 16 मई 2026
Comment
दिनांक 16-05-2026 (शनिवार) को सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पटना द्वारा "एमएसएमई ऋण वितरण कार्यक्रम" का भव्य आयोजन विहार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन भवन, पटना में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बैंक के केन्द्रीय कार्यालय, मुंबई से पधारे मुख्य महाप्रबंधक श्री सोहेल अहमद की गरिमामयी अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। हमारे मुख्य अतिथि, श्री राम लाल खेतान, अध्यक्ष, बिहार इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं श्री जी. एल. मीणा, सहायक निदेशक, एमएसएमई, बिहार उपस्थित थे ।
अपने संबोधन में मुख्य महाप्रबंधक श्री सोहेल अहमद ने कहा कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विविध एवं आकर्षक एमएसएमई ऋण योजनाएँ उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहकों से प्राप्त बहुमूल्य सुझावों को ध्यान में रखते हुए निरंतर नवीन उत्पाद एवं सेवाएँ प्रस्तुत कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक उद्यमियों एवं व्यवसायियों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ा जा सके तथा देश में स्वरोजगार एवं उद्योगों को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम में श्री राजीव रंजन सिन्हा, अंचल प्रमुख, पटना एवं श्री लक्ष्मी चंद मीणा, क्षेत्रीय प्रमुख, पटना ने उपस्थित एमएसएमई ऋण लाभार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बैंक द्वारा कुल 100 लाभार्थियों को उनकी वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया।
इस मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 120 करोड़ रुपये की ऋण राशि विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत एवं वितरित की गई। इनमें एमएसएमई ऋण, सेंट मॉर्गेज ऋण तथा सेंट होटल ऋण जैसी प्रमुख योजनाएँ शामिल रहीं।
अपने संबोधन में श्री राजीव रंजन सिन्हा, अंचल प्रमुख, पटना ने कहा कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया सदैव अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा ग्राहकों की सुविधा एवं संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए निरंतर नवीन उत्पाद एवं सेवाएँ विकसित कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक अपनी योजनाओं को अधिक प्रभावी, सरल एवं सुलभ बनाने हेतु लगातार प्रयासरत है।
श्री लक्ष्मी चंद मीणा, क्षेत्रीय प्रमुख, पटना ने अपने संबोधन में कहा कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया वर्ष 1911 से भारतीय अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय स्तंभ रहा है। बैंक सदैव ग्राहकों की सेवा, विश्वास एवं संतुष्टि को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करता आया है। उन्होंने कहा कि बैंक के पास समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाएँ उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठाकर ग्राहके अपने व्यवसाय एवं आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा दे सकते हैं। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों, शाखा प्रबंधकों, उद्यमियों, व्यवसायियों एवं बड़ी संख्या में ग्राहकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
0 Response to "सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने पटना में किया एमएसएमई ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें