-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर जनता पर महंगाई की बोझ डाल दी है : अरुण यादव

मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर जनता पर महंगाई की बोझ डाल दी है : अरुण यादव

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही केंद्र की मोदी सरकार ने पहले एलपीजी फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में लगभग ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया है। जोकि घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जनता से महंगाई से निजात दिलाने का वादे करने वाली मोदी सरकार आज महंगाई से जनता की कमर तोड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा बतायें क्या यही अच्छे दिन है?

राजद प्रवक्ता ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के कारण माल भाड़ा से लेकर लोगों के दैनिक जीवन में उपयोगी वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि होगी। जिसके कारण आम जनता महंगाई से और परेशान हो जायेंगे।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को अगर आम जनता की थोड़ी सी भी चिंता है, तो पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाकर या उत्पाद शुल्क में कटौती कर आम जनता को अविलंब महंगाई से राहत दें। 

राजद प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार अगर पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने का फैसला लेती है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर ₹25 से ₹30 की कमी आ सकती है। 

0 Response to "मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर जनता पर महंगाई की बोझ डाल दी है : अरुण यादव"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article