-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

जनता दल यूनाइटेड पटना महानगर की इकाई गायघाट सेक्टर की पहली बैठक पटना सिटी घग्घा में सम्पन्न हुई

जनता दल यूनाइटेड पटना महानगर की इकाई गायघाट सेक्टर की पहली बैठक पटना सिटी घग्घा में सम्पन्न हुई

दिनांक 17/05/2026 दिन रविवार को जनता दल यूनाइटेड पटना महानगर की इकाई गायघाट सेक्टर की पहली बैठक पटना सिटी घग्घा में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता गायघाट सेक्टर अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल एवं संचालन मुकेश कुमार ठाकुर ने किया। इस मौके पर गायघाट सेक्टर के अंतर्गत आने वाले सभी वार्ड के नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र देकर मनोनीत किया गया जिसमें में वार्ड 52 के विशाल कुमार , वार्ड 53 के महेश प्रसाद,वार्ड 54 के विजय कुमार,वार्ड 58 के राहुल राज,वार्ड 59 यश अग्रवाल,वार्ड 64 के मो शमीम अहमद को वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर सेक्टर अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल ने नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को दिशा निर्देश देते हुए वार्ड में 11 सदस्यीय वार्ड कमिटी बनाकर जल्द से जल्द जमा करने को कहा। बैठक में सभी वक्ताओं ने अपने सम्बोधन पार्टी को मजबूत करने की बात की । इस अवसर पर अंजनी कुमार पटेल,प्रमोद गुप्ता,मुकेश कुमार ठाकुर,अजय यादव,मनोज शर्मा,राहुल चौधरी जी के साथ साथ कई अन्य साथी बैठक में मौजूद रहे।

0 Response to "जनता दल यूनाइटेड पटना महानगर की इकाई गायघाट सेक्टर की पहली बैठक पटना सिटी घग्घा में सम्पन्न हुई"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article