बिहार नेशनल लीची एवं मैंगो कॉन्क्लेव 2026 पटना में सफलतापूर्वक आयोजित
बुधवार, 13 मई 2026
Comment
पटना:पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण [APEDA], वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार और चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना के सहयोग से 13 मई 2026 को चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के ऑडिटोरियम में *“बिहार नेशनल लीची एवं मैंगो कॉन्क्लेव 2026”* का सफल आयोजन किया। कॉन्क्लेव का विषय *“भारत की वैल्यू एडिशन, प्रोसेसिंग एवं निर्यात अवसरों में नेतृत्व – चुनौतियाँ एवं आगे की राह”* रखा गया था। इसमें कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विशेषज्ञों, किसानों, उद्यमियों, निर्यातकों, निवेशकों, शिक्षाविदों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लीची, आम और अन्य मूल्य संवर्धित कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, निर्यात, ब्रांडिंग और बाजार विस्तार के अवसरों पर चर्चा करना था। लीची, आम, फल-सब्जी, मिलेट्स, शहद, डेयरी उत्पादों और अन्य कृषि आधारित उत्पादों के निर्यात संवर्धन, बेहतर पैकेजिंग, गुणवत्ता मानकों और आधुनिक तकनीकों पर विशेष जोर दिया गया। बिरेंद्र प्रसाद यादव, विशेष सचिव, कृषि विभाग, बिहार सरकार ने मुख्य अतिथि के रूप में किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक और प्रोसेसिंग को जरूरी बताया। अभिषेक कुमार, निदेशक, उद्यान विभाग, बिहार सरकार ने उद्यानिकी क्षेत्र में राज्य सरकार की योजनाओं और निर्यात प्रोत्साहन की जानकारी दी। प्रो. डॉ. राणा सिंह, निदेशक, चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने कृषि में नवाचार, स्टार्टअप और शोध आधारित विकास पर बल दिया। तकनीकी सत्र में लीची और आम की वैज्ञानिक खेती, आधुनिक कृषि पद्धतियाँ, गुणवत्ता आधारित उत्पादन, जलवायु अनुकूल खेती, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, वैल्यू एडिशन और निर्यात अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में लीची, आम, मखाना और केला क्षेत्र से जुड़े 120 से अधिक किसान, FPO, स्टार्टअप, निर्यातक, निवेशक, उद्योग प्रतिनिधि और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण कुमोद कुमार, चेयर, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स बिहार चैप्टर ने दिया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन वरुण यादव,रेजिडेंट ऑफिसर, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया।
0 Response to "बिहार नेशनल लीची एवं मैंगो कॉन्क्लेव 2026 पटना में सफलतापूर्वक आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें