पटना में पार्टी की मजबूती पर मंथन; महानगर अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत
सोमवार, 11 मई 2026
Comment
Sr News Bihar Network : दिनांक 10 मई 2026 को पटना के रामकृष्ण नगर स्थित कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने पटना महानगर अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा को अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राधेश्याम कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उन्हें समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।इस मौके पर अंकित वर्मा, शैलेश यादव, संजय राज सहित सभी सेक्टर अध्यक्ष और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।महानगर अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जमीनी स्तर पर जाकर लोगों से जुड़ें ताकि आने वाले समय में संगठन और भी अधिक सशक्त होकर उभरे।
0 Response to "पटना में पार्टी की मजबूती पर मंथन; महानगर अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत"
एक टिप्पणी भेजें