स्व सुशील मोदी जी का बिहार के विकास में अमूल्य योगदान था:- सौरभ सम्राट दांगी
बुधवार, 13 मई 2026
Comment
पटना स्थित सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क, राजेन्द्र नगर में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, बीजेपी के वरिष्ठ नेता, परम श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकडों लोगों के साथ उपस्थित होकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नेता सौरभ सम्राट दांगी ने कहा स्व सुशील मोदी जी का बिहार के विकास एवं सुशासन में अमूल्य योगदान था उसे सदैव याद रखा जाएगा उनके आदर्श और विचार हम सभी को समाजसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
0 Response to "स्व सुशील मोदी जी का बिहार के विकास में अमूल्य योगदान था:- सौरभ सम्राट दांगी "
एक टिप्पणी भेजें