-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

अलिफ हज उमराह ट्रेवल्स के जायरीनों का भव्य स्वागत, पटना एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब

अलिफ हज उमराह ट्रेवल्स के जायरीनों का भव्य स्वागत, पटना एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब

आस्था और इबादत का सफर तय कर आज पटना की धरती पर जायरीनों का एक बड़ा जत्था लौटा। मौका था उमराह की मुकम्मल इबादत के बाद वतन वापसी का। पटना एयरपोर्ट पर उतरते ही इन जायरीनों का जिस गर्मजोशी से स्वागत हुआ, उसने माहौल को खुशनुमा बना दिया।दिनांक 11 अप्रैल 2026 को अलिफ हज उमराह ट्रेवल्स' (Alif Haj Umrah Travels) के जरिए उमराह करने गए जायरीन जब पटना एयरपोर्ट पहुंचे, तो वहां का नजारा देखते ही बनता था। अपनों के इंतजार में खड़े परिजनों ने जायरीनों को फूल-मालाओं से लाद दिया। चारों तरफ दुआएं और खुशी के आंसू नजर आए।सफर से लौटे जायरीनों ने अपनी इस रूहानी यात्रा के अनुभवों को साझा किया। सभी के चेहरे पर एक सुकून था और जुबां पर अलिफ हज उमराह ट्रेवल्स' की तारीफ। जायरीनों ने बताया कि मक्का और मदीना में उनके रहने, खाने और इबादत के दौरान ट्रेवल्स द्वारा दी गई सुविधाएं बेहतरीन थीं।इस मौके पर अलिफ हज उमराह ट्रेवल्स के संचालक मोहम्मद सरवर भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा:"हमारी सबसे बड़ी पूंजी जायरीनों की संतुष्टि है। हमारी सर्विस ही हमारी असली पहचान है। हम कोशिश करते हैं कि अल्लाह के मेहमानों को सफर में कोई तकलीफ न हो, और यही वजह है कि आज लोग भरोसे के साथ हमसे लगातार जुड़ रहे हैं।"

0 Response to "अलिफ हज उमराह ट्रेवल्स के जायरीनों का भव्य स्वागत, पटना एयरपोर्ट पर उमड़ा जनसैलाब"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article