मारवाड़ी हेल्थ सोसायटी का वृहद मेगा हेल्थ कैम्प तथा सम्मान समारोह आयोजित
रविवार, 21 दिसंबर 2025
Comment
मारवाड़ी हेल्थ सोसायटी राजेंद्र नगर रोड नंबर 7 में रविवार 21 दिसम्बर को निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे किया गया।अध्यक्ष राधेश्याम बंसल ने बताया कि यह शिविर पटना के राजेन्द्र मित्तल एवं परिवार के सौजन्य से किया गया।
कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान गोयल ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों के करीब 23 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 300 से अधिक मरीजों की जांच की। सोसाईटी के सचिव दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में प्रसिद्ध पेट रोग विशेषज्ञ डॉ अमित बंका, हड्डी रोह विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत कुमार, एलर्जी रोग विशेषज्ञ डॉ गौतम मोदी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु मोदी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रवण कुमार एवं डॉ कृष्ण केशव ठाकुर, जेनेरल फिजिशियन पूनम नंदन एवं डॉ मुकेश कुमार तथा सज्जन डिडवानिया, कान, नाक एवं गला विशेषज्ञ डॉ दिवेश कुमार, न्यूरो फिजिशियन डॉ हेमंत कुमार, सीनियर न्यूरोथैरेपी विशेषज्ञ नितिन बहुगुणा, पैरालाइसिस विशेषज्ञ डॉ हिमांशु शेखर,मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव सिंह, कॉन्टैक्ट लेंस विशेषज्ञ डॉ प्रवीण कुमार सहित अन्य डाक्टरों ने मरीजों की जांच की। एम पी जैन ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा अनुमोदित मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा।
*सम्मान समारोह*
*जनसेवा के संकल्प के साथ मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी में विधायकों का संयुक्त सम्मान*
*मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी द्वारा जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित*
*नव-निर्वाचित विधायकों श्याम रजक, रत्नेश कुशवाहा एवं संजय गुप्ता का संयुक्त सम्मान*
पटना, रविवार:
मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी द्वारा रविवार को सोसाइटी परिसर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पटना क्षेत्र के नव-निर्वाचित विधायकों माननीय श्री श्याम रजक, माननीय श्री रत्नेश कुशवाहा एवं माननीय श्री संजय गुप्ता को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में उपस्थित सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तीनों विधायकों का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए शुभकामनाएँ दीं। मौके पर माननीय विधायक श्री रत्नेश कुशवाहा ने मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी द्वारा स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। वहीं विधायक श्री संजय गुप्ता ने कहा कि मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी उनके क्षेत्र में स्थित है और इसके विकास एवं विस्तार के लिए वे हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर सोसाइटी के साथ निरंतर सहयोग करने वाले 32 पारिवारिक आजीवन सदस्यों को भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया। एम पी जैन ने बताया कि कार्यक्रम में सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष महावीर अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ राधेश्याम बंसल, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान गोयल, उपाध्यक्ष संजय भलोटिया एवं घनश्याम अग्रवाल, सचिव दिनेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुजीत सिंघानिया, गणेश खेतड़ीवाल सहित पदाधिकारी, सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
0 Response to "मारवाड़ी हेल्थ सोसायटी का वृहद मेगा हेल्थ कैम्प तथा सम्मान समारोह आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें