-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

पटना नगर निगम की तरफ से बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया सम्मान

पटना नगर निगम की तरफ से बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया सम्मान

 

*पटना नगर निगम की तरफ से बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया सम्मान*


- *स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए माननीय पार्षद एवं पदाधिकारियों के साथ तय की गई रणनीति*


- *वेस्ट फ्री रही निगम की बैठक, पार्षदों को भी किया गया ऐसे आयोजन के लिए जागरूक*


- *प्रतिदिन वार्ड में जागरूकता कार्यक्रम करते नजर आएंगे पार्षद एवं निगम कर्मी*


पटना- 15-12-2021


स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में पटना को बेहतर स्थान देने के लिए महापौर श्रीमती सीता साहू की अध्यक्षता में बुधवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में पटना की रैंकिंग को बेहतर बनाने और टॉप 30 में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए वीडियो एवं प्रजेंटेशन के माध्यम से ट्रेनिंग दी गई। 


महापौर, उपमहापौर एवं नगर आयुक्त

द्वारा पटना नगर निगम क्षेत्र में सफाई नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए माननीय पार्षदों, निगम पदाधिकारियों एवं सफाईकर्मियों और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। महापौर ने संबोधित करते हए कहा कि आज का दिन आपके लिए एक सम्मान और जिम्मेदारी के रूप में है। यह जिम्मेदारी है इसी प्रकार लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की। गौरतलब है कि पटना नगर निगम

कार्यक्रम को वेस्ट फ्री ( कचरा मुक्त ) रखा गया है। किसी भी तरफ के कूड़े को डंप नहीं किया जाएगा। खाने की सामग्री को जहां कम्पोस्ट किया जाएगा। वहीं कागज को 3R के तहत रीयूज , रिड्यूज और रिसाइकिल किया जाएगा। शिविर में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया है। इस कार्यशाला में नगर आयुक्त श्री अनिमेष कुमार पराशर, उप महापौर श्रीमती रजनी देवी, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य एवं माननीय पार्षद गण और नगर निगम से सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे। 



*वार्ड बनेगा आत्मनिर्भर, आयोजित हुई प्रतियोगिता*


पटना नगर निगम द्वारा इस बार सभी वार्डों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आत्मनिर्भर वार्ड एवं स्वच्छ वार्ड के रूप में वार्डों को अवार्ड दिया जाएगा। प्रतियोगिता में सभी वार्ड पार्षदों को इसमें भाग लेना है *टॉप 3 वार्डों का चयन किया जाएगा*, इनको न सिर्फ सम्मानित किया जाएगा बल्कि प्राइज मनी भी दी जाएगी। कार्यक्रम से

इसकी शुरुआत की गई।


*प्रतिदिन माननीय पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिदिन लेंगे सफाई का जायजा*


पटना नगर निगम के डोर टू डोर कूड़ा उठाव, स्वीपिंग मशीन, रोड की सफाई एवं धुलाई एवं शिकायतों का निपटारा बेहतर ढंग से हो इसके लिए प्रतिदिन सभी कार्यपालक पदाधिकारी स्वयं सड़क पर निकल कर कार्य का निरीक्षण करेंगे कई वार्डों में औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है जिससे काम की गुणवत्ता का पता चल सके । 


*4 तरीके से होगा कचरे का कलेक्शन*


पटना नगर निगम द्वारा इस बार तरह के कचरे का कलेक्शन करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें सूखा एवं गीला कचरा अलग करने के साथ ही घरेलू हानिकारक अपशिष्ट एवं सेनेटरी नैपकिन एवं डायपर आदि का अलग अलग कलेक्शन किया जाएगा। गौरतलब है कि पटना नगर निगम की गाड़ियों में सूखे गीले कचरे के साथ पीछे 2 बॉक्स लगे है जहाँ आमजन अपने घरों से निकलने वाले कूड़े को अलग दे सकते है।


*कई स्तर पर प्रतियोगिता की गई है आयोजित*


पटना नगर निगम द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए कई प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पेंटिंग, जिंगल, शार्ट फ़िल्म, स्ट्रीट प्ले सहित कई तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पटना नगर निगम द्वारा ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाएगा जो शहर की स्वच्छ्ता के लिए विशेष योगदान दे रहें है। इसके साथ ही शहर के ब्रांड एम्बेसडर द्वारा भी विभिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।


*स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में किये जाने वाले कार्य*


- *प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से होगी रोक।*


- *गीले कचरे की कमोपोस्टिंग पर मिलेगा छूट।*


- *गुरुवार से विभिन्न प्रतियोगिताओं में लेंगे सकेंगे पटनावासी हिस्सा।*


- *ऑनलाइन आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता*


- *स्वच्छता एप पर ही दर्ज होगी शिकायत।*

0 Response to "पटना नगर निगम की तरफ से बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया सम्मान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article