-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

पटना सिटी में भव्य रूप से आयोजित हुआ ‘AZMAT-E-QURAN CONFERENCE’

पटना सिटी में भव्य रूप से आयोजित हुआ ‘AZMAT-E-QURAN CONFERENCE’

पटना सिटी में भव्य रूप से आयोजित हुआ ‘AZMAT-E-QURAN CONFERENCE’
उलमा-ए-किराम की मौजूदगी में क़ुरआन-ए-पाक की अज़मत, तालीम और पैग़ाम पर हुई रौशनी

पटना सिटी। पटना सिटी के शाह की इमली स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के बड़े मैदान में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को रात 8 बजे से 11 बजे तक ‘AZMAT-E-QURAN CONFERENCE’ का भव्य आयोजन बड़े ही अकीदत, एहतराम और शानदार अंदाज़ में किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में प्रतिष्ठित उलमा-ए-किराम, मशायख़, मेहमानाने-ख़ुसूसी तथा बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
इस अवसर पर ख़ास तौर पर हज़रत अल्लामा व मौलाना सैयद शाह मोहम्मद अमान मियां बरकाती साहब क़िबला की गरिमामयी मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक़ बढ़ाई। इनके अलावा हज़रत डॉ. सलमान रज़ा अलीमी साहब क़िबला, हज़रत डॉ. अमजद रज़ा अमजद साहब क़िबला, हज़रत क़ारी जलील साहब, हज़रत रौनक़ अहसन साहब बरकाती सहित अनेक सम्मानित हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।
कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बेहद खुशी और फ़ख़्र का लम्हा उस समय देखने को मिला, जब मोहम्मद साद अहमद बरकाती, साहबज़ादे मोहम्मद वसीम अहमद बरकाती साहब ने दुनियावी तालीम के साथ-साथ मुकम्मल क़ुरआन-ए-पाक हिफ़्ज़ करने की सआदत हासिल करने पर हिफ़्ज़ की दस्तार हासिल की। उनके उस्ताद मोहम्मद दानिश इमादी साहब हैं, जिनकी मेहनत और रहनुमाई से उन्होंने यह मुबारक मुक़ाम हासिल किया। इस ख़ुशी के मौक़े पर हज़रत के मुबारक हाथों से मोहम्मद साद अहमद बरकाती के सर पर हिफ़्ज़-ए-क़ुरआन की दस्तार सजाई गई। इस रूहानी और यादगार लम्हे पर मौजूद लोगों ने उन्हें मुबारकबाद पेश की और उनके रोशन मुस्तक़बिल के लिए दुआएं कीं।

कॉन्फ्रेंस में शामिल अन्य प्रमुख व्यक्तियों में मोहम्मद दानिश रज़ा इमादी साहब, अल्हाज शाकिर रज़ा नूरी साहब, मोहम्मद रिज़वान अत्तारी साहब, मोहम्मद सद्दाम इमादी साहब, मोहम्मद तनवीर अहमद साहब, मोहम्मद वसीम अहमद साहब, मोहम्मद रियाज़ुद्दीन रज़वी साहब, मोहम्मद इमरान ख़ान साहब, मोहम्मद नदीम अहमद साहब, मोहम्मद इरफ़ान रज़वी साहब, मोहम्मद फ़ैज़ान अहमद साहब, मोहम्मद अल्तमश अहमद साहब, मोहम्मद एस. शब्बीर अहमद साहब, मोहम्मद इब्राहीम साहब, डॉ. मोहम्मद रियाज़ साहब, मोहम्मद शमशीर अत्तारी साहब, मोहम्मद अथहर नूर बरकाती साहब, मोहम्मद शब्बीर ख़ान साहब, मोहम्मद राजू साहब, मोहम्मद अरमान साहब, मोहम्मद एहतेशाम साहब, मोहम्मद तारिक़ अनवर साहब, मोहम्मद हनीफ़ शेख साहब एवं डॉ. मोहम्मद इक़बाल अहमद साहब के नाम प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के तमाम सदस्यों एवं खिदमतगुज़ारों का विशेष योगदान रहा। सभी लोगों ने पूरी लगन, मेहनत और आपसी सहयोग के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और हर समय कार्यक्रम की व्यवस्था एवं सेवा में लगे रहे।

कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य क़ुरआन-ए-पाक की अज़मत, उसकी तालीमात, इंसानियत, अमन, भाईचारे और नेक रास्ते पर चलने के पैग़ाम को आम लोगों तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को क़ुरआन-ए-पाक की शिक्षाओं को अपनी ज़िंदगी में अपनाने और उसकी रोशनी में समाज को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का समापन हज़रत की पुरअसर दुआ के साथ हुआ। हज़रत ने मुल्क में अमन-ओ-अमान, तरक़्क़ी, आपसी भाईचारे, उम्मत की सलामती और पूरी इंसानियत की भलाई के लिए दुआ फरमाई। इसके साथ ही यह शानदार और रूहानी कॉन्फ्रेंस दुआ के साथ संपन्न हुई।
अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में शिरकत करने वाले तमाम उलमा-ए-किराम, मेहमानों, ट्रस्ट के सदस्यों, खिदमतगुज़ारों और सहयोग करने वाले सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया।

0 Response to "पटना सिटी में भव्य रूप से आयोजित हुआ ‘AZMAT-E-QURAN CONFERENCE’"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article