-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

पटना सिटी के इस अनोखे स्कूल में क्लास-1 से ही OMR शीट पर परीक्षा देते हैं बच्चे

पटना सिटी के इस अनोखे स्कूल में क्लास-1 से ही OMR शीट पर परीक्षा देते हैं बच्चे

आज के दौर में जहाँ कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर OMR शीट भरने में हिचकिचाते हैं या गलतियाँ कर बैठते हैं, वहीं बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसा विद्यालय भी है जहाँ बच्चों को कक्षा-1 से ही इसके लिए तैयार किया जा रहा है।
पटना सिटी के मित्तन घाट, गुरहट्टा स्थित 'होली विजन इंटरनेशनल स्कूल' (Holy Vision International School) शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठा नवाचार कर रहा है। इस विद्यालय में प्रारंभिक कक्षाओं से ही बच्चों को OMR शीट पर परीक्षा देने का अभ्यास कराया जाता है, ताकि भविष्य में होने वाली बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं का डर उनके मन से पूरी तरह निकल जाए और उनकी प्रतिभा का सही विकास हो सके।

प्रारंभिक कक्षा से ही प्रतिभा को तराशने की पहल
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि बच्चों की प्रतिभा के पल्लवन का बीजारोपण प्रारंभिक कक्षा से ही होना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ स्कूल में एक सुरक्षित और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तैयार किया गया है। यहाँ योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के सानिध्य में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे उनकी बुनियाद शुरू से ही मजबूत बन सके।
नामांकन प्रक्रिया शुरू
अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और आधुनिक पद्धति से शिक्षा के लिए विद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
• पता: होली विजन इंटरनेशनल स्कूल, मित्तन घाट, गुरहट्टा, पटना सिटी
• संपर्क सूत्र: 9334330043

0 Response to "पटना सिटी के इस अनोखे स्कूल में क्लास-1 से ही OMR शीट पर परीक्षा देते हैं बच्चे"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article