डॉ. शहजाद आलम को मिला "GPC एक्सीलेंस अवॉर्ड"
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Comment
बिहार शरीफ के कागज़ी मोहल्ला स्थित 'मुस्कान हाई-टेक फिजियोथेरेपी क्लीनिक' के मशहूर चिकित्सक डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम को गोरखपुर में प्रतिष्ठित "GPC एक्सीलेंस अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया है।25 अक्टूबर 2026 को गोरखपुर के होटल अरूशन ग्रैंड में 'गोरखपुर फिजियो कॉन्क्लेव' द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने डॉ. शहजाद आलम को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अपने हाथों से सम्मानित किया। इस बड़ी उपलब्धि पर डॉ. शहजाद आलम ने बेहद खुशी जाहिर की है और गोरखपुर फिजियो कॉन्क्लेव की पूरी टीम का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। उनकी इस सफलता पर पूरे नालंदा जिले के चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है।
0 Response to "डॉ. शहजाद आलम को मिला "GPC एक्सीलेंस अवॉर्ड""
एक टिप्पणी भेजें