-->

SR NEWS BIHAR NETWORK

वेस्ट प्वाइंट पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय साइंस एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन का भव्य समापन

वेस्ट प्वाइंट पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय साइंस एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन का भव्य समापन

पटना। वेस्ट प्वाइंट पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय साइंस एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन का समापन समारोह आज धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ. संजीव चौरसिया के अतिरिक्त मदर इंटरनेशनल के निदेशक अरशद अहमद, हैप्पी हाई स्कूल के निदेशक विजय कुमार सिंह, कांग्रेस नेता सूरज सिंह तथा मनन कुमार उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए लगभग 70 प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों, रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा की सराहना की। प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन विद्यार्थियों के योगदान एवं उनकी क्षमताओं के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में किया गया तथा उसी के अनुरूप उन्हें पुरस्कृत किया गया। साइंस एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. एम. सोहैल एवं प्राचार्य एस. एम. जीशान ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह एवं लगन के साथ नए प्रयोग करने तथा रचनात्मक कायों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
निदेशक डॉ. एस. एम. सोहैल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वान किया कि वे अगले वर्ष कम-से-कम 100 भव्य एवं नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट प्रदर्शित करने का लक्ष्य रखें। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों के इन प्रयासों को सफल बनाने के लिए विद्यालय की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

0 Response to "वेस्ट प्वाइंट पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय साइंस एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन का भव्य समापन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article