राष्ट्रीय वैकल्पिक चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र (NIAMRC), पटना को राष्ट्रीय सम्मान
शुक्रवार, 29 मई 2026
Comment
राष्ट्रीय वैकल्पिक चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र (National Institute of Alternative Medicine & Research Centre - NIAMRC), पटना के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है कि संस्थान के निदेशक डॉ. विकास सिंह को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अंतर्गत **राजेन्द्र मेमोरियल राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं अनुसंधान संस्थान (RMNIHR), डॉ. कृष्णा पांडेय निदेशक एवं वैज्ञानिकICMR-RMNIHR, अगमकुआँ, पटना द्वारा आयोजित **12वें राष्ट्रीय सम्मेलन (12th National Conference) में होलिस्टिक हीलिंग साइंस (Holistic Healing Science) की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
यह सम्मान वैकल्पिक चिकित्सा, समग्र स्वास्थ्य शिक्षा, अनुसंधान एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में NIAMRC द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है। संस्थान वर्षों से विद्यार्थियों, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करते हुए समग्र स्वास्थ्य विज्ञान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर डॉ. विकास सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि संस्थान के सभी शिक्षकों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी शुभचिंतकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी शिक्षा, अनुसंधान तथा समाज सेवा के माध्यम से होलिस्टिक हीलिंग साइंस को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने NIAMRC द्वारा स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
0 Response to "राष्ट्रीय वैकल्पिक चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र (NIAMRC), पटना को राष्ट्रीय सम्मान"
एक टिप्पणी भेजें