JDU पटना महानगर अध्यक्ष राधे श्याम कुशवाहा के अध्यक्षता में सुधीर कुमार और सुधीर कुमार ने थामा जदयू का दामन
रविवार, 24 मई 2026
Comment
पटना महानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधे श्याम कुशवाहा का गुरु गोविंद सिंह सेक्टर में स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित विशेष कार्यक्रम में राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सुधीर कुमार और सुधीर कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। दोनों नए नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र और माला पहनाकर विधिवत स्वागत किया गया।इस अवसर पर आयोजित सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुधीर कुमार और सुधीर कुमार जी ने कहा कि वे नीतीश कुमार की विकासवादी नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।
दोनों नेताओं ने संकल्प लिया कि वे जमीनी स्तर पर काम करके जदयू को और मजबूत बनाएंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधे श्याम कुशवाहा ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से पटना महानगर में पार्टी को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
0 Response to "JDU पटना महानगर अध्यक्ष राधे श्याम कुशवाहा के अध्यक्षता में सुधीर कुमार और सुधीर कुमार ने थामा जदयू का दामन"
एक टिप्पणी भेजें